Asian Games: भारत के अनिमेष कुजूर और राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुरिंदरवीर सिंह ने गुरुवार को ऐची-नागोया एशियन गेम्स की पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा के अपने-अपने हीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली।
नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अनिमेष कुजूर ने हीट-1 में 10.36 सेकेंड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं गुरिंदरवीर सिंह ने हीट-4 में 10.38 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों अपने-अपने हीट में शीर्ष तीन में रहने के कारण सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए।
अनिमेष कुजूर शुरुआती चरण में दबाव में नजर आए, लेकिन अंतिम 25 मीटर में शानदार गति पकड़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए। इस हीट में थाईलैंड के पुरिपोल बूनसन ने 9.95 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि चीन के केली जेंग 10.22 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अनिमेष कुजूर ने हीट-1 में 10.36 सेकेंड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं गुरिंदरवीर सिंह ने हीट-4 में 10.38 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों अपने-अपने हीट में शीर्ष तीन में रहने के कारण सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए।
Also Read: LIVE Cricket Score
प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार प्रत्येक हीट के शीर्ष तीन धावक सीधे सेमीफाइनल में पहुंचे, जबकि सभी हीटों से अगले छह सबसे तेज धावकों को भी सेमीफाइनल का टिकट मिला।