Asian Games: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने बुधवार को हांगझाऊ में एशियाई खेलों के अपने रोमांचक दूसरे और अंतिम पूल मैच में तीन बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया को 3-2 से हरा दिया।
Advertisement
मंगलवार को कंबोडिया पर 3-0 से जीत हासिल करने के बाद भारत ने कुल 5 अंक अर्जित करते हुए अपने समूह में शीर्ष स्थान हासिल किया।
Advertisement
मिली जानकारी के अनुसार, पदक की तलाश जारी रखते हुए भारत का सामना चीनी ताइपे या मंगोलिया से होगा।
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में भारत का आखिरी पदक 1986 संस्करण में आया था, जब उन्होंने कांस्य पदक जीता था। इंडोनेशिया में आयोजित पिछले संस्करण में भारत 12वें स्थान पर रहा था।