वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय अनाहत सिंह का अगला लक्ष्य एशियन गेम्स 2026 है। वह इसे अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट मानती हैं, क्योंकि इसमें ओलंपिक क्वालिफिकेशन भी दांव पर है।

Advertisement

18 वर्षीय अनाहत ने कनाडा में ऐतिहासिक जीत के साथ वर्ल्ड जूनियर विमेंस सिंगल्स इवेंट में मिस्र के लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को खत्म किया था। अब वह इस बड़े कॉन्टिनेंटल इवेंट की तैयारी कर रही हैं, जहां उनका मुकाबला एशिया के टॉप खिलाड़ियों से होगा।

एचएसीएल स्क्वैश के साथ मिलकर स्क्वैश फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ आयोजित एक सम्मान समारोह में अनाहत ने कहा, "मुझे लगता है कि यह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट होने वाला है। इसलिए मैं अगले कुछ महीनों में इसमें अपनी पूरी जान लगा दूंगी।"

स्क्वैश 2028 में लॉस एंजिल्स में ओलंपिक में डेब्यू करेगा, जिससे एशियन गेम्स अनाहत के लिए एक अहम मौका बन जाता है क्योंकि वह ओलंपिक में होने वाली पहली ऐतिहासिक स्क्वैश प्रतियोगिता में जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, "ओलंपिक में जगह बनाना हर एथलीट का सपना होता है। और ऐसा करने वाली पहली स्क्वैश खिलाड़ी बनना मेरे लिए दुनिया की सबसे खुशी की बात होगी।"

फिलहाल दुनिया की टॉप 20 खिलाड़ियों में शामिल अनाहत को एशियन गेम्स में आने वाली चुनौतियों का अच्छी तरह अंदाजा है। इस इवेंट में मलेशिया, हांगकांग और जापान के कई टॉप-रैंक वाले खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे यह युवा भारतीय खिलाड़ी के लिए एक कठिन परीक्षा होगी।

अनाहत ने 'आईएएनएस' को बताया, "मलेशिया, हांगकांग और जापान के कई अन्य खिलाड़ी हैं जो दुनिया की टॉप-10 या टॉप-20 रैंकिंग में हैं और वे बहुत बड़े प्रतियोगी भी हैं।"

फिलहाल दुनिया की टॉप 20 खिलाड़ियों में शामिल अनाहत को एशियन गेम्स में आने वाली चुनौतियों का अच्छी तरह अंदाजा है। इस इवेंट में मलेशिया, हांगकांग और जापान के कई टॉप-रैंक वाले खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे यह युवा भारतीय खिलाड़ी के लिए एक कठिन परीक्षा होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

अनाहत पहले भी एशियन गेम्स में हिस्सा ले चुकी हैं और उस टूर्नामेंट की यादों ने उन्हें इस कॉन्टिनेंटल इवेंट में वापसी के लिए और उत्साहित किया है। उन्होंने कहा, "एशियन गेम्स में जाने पर लोगों को उम्मीद होगी कि मैं बहुत तनाव में रहूंगी, क्योंकि यह एक बड़ा इवेंट है, लेकिन मैं वहां जाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। पिछली बार जब मैंने एशियन गेम्स खेले थे, तो वे मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे दो हफ्ते थे। मैंने बहुत मजा किया था और विलेज में रहना और इतने सारे टॉप एथलीट्स को देखना एक शानदार अनुभव था। मैं फिर से ऐसा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, लेकिन इस बार कुछ अलग तरह से। मैं इसे अच्छा प्रदर्शन करने और अपना बेस्ट गेम खेलने के लिए एक प्रेरणा के तौर पर देख रही हूं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार