Asian Games:  भारतीय कुश्ती के लिए एशियन गेम्स 2023 में शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा। बजरंग पुनिया समेत चार पहलवानों को हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

कुश्ती में गोल्ड के लिए यह भारत की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

Advertisement

भारत के अमन सहरावत शुक्रवार को पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के तोशीहिरो हसेगावा से 10-12 अंकों से हार गए। अब कांस्य पदक के मुकाबले में उनका मैच रेपचेज राउंड के विजेता से होगा।

महिला कुश्ती में सोनम अपना महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा मुकाबला उत्तर कोरिया की ह्योंगयोंग मुन से 0-7 से हार गईं। वह रेपचेज विजेता के खिलाफ कांस्य पदक मैच में उतरेंगी।

किरण अपना महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा सेमीफाइनल मुकाबला कजाकिस्तान की ज़मिला बाकबर्गेनोवा से 2-4 अंकों के अंतर से हार गईं। वह अगला मुकाबला कांस्य पदक मुकाबले में लड़ेंगी।

बजरंग पुनिया सेमीफाइनल मुकाबला हारने वाले और कांस्य पदक मुकाबले में पहुंचने वाले चौथे भारतीय पहलवान बन गए। वह अपना पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा मुकाबला ईरान के रहमान अमौजादखलीली से 0-8 अंकों के अंतर से हार गए।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार