अंतिम पंघाल को 'एशियन गेम्स 2026' में महिलाओं के 53 किलोग्राम रेसलिंग इवेंट में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। उन्हें शनिवार को जापान की कियोका से 1-9 से हार का सामना करना पड़ा।

नागोया सिटी इनाए स्पोर्ट्स सेंटर में हांगझोऊ एशियन गेम्स में इसी कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली अंतिम ने घरेलू खिलाड़ी के खिलाफ फाइनल की शुरुआत सावधानी से की, जबकि कियोका ने शुरुआती बढ़त बना ली। पैसिविटी पीरियड के दौरान अंतिम के कोई प्वाइंट न बना पाने पर जापानी रेसलर को एक प्वाइंट मिला, और पहले पीरियड के खत्म होने तक उन्होंने अपनी बढ़त 2-0 कर ली।

अंतिम ने मुकाबले में वापसी करने की कोशिश की और कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि उन्होंने कियोका को पैर से नीचे गिराकर एक प्वाइंट हासिल कर लिया है। हालांकि, जापानी रेसलर ने तेजी से भारतीय खिलाड़ी को मैट से बाहर धकेल दिया। अंतिम ने फैसले को चुनौती दी, लेकिन उनका रिव्यू सफल नहीं रहा।

समय कम होता देख, अंतिम को अंतर कम करने की कोशिश में ज्यादा आक्रामक होना पड़ा। कियोका ने इस मौके का फायदा उठाया, अंतिम के पैर पर हमला किया और टेकडाउन पूरा करके अपनी बढ़त 9-1 कर ली और गोल्ड मेडल सुनिश्चित कर लिया।

हार के बावजूद, अंतिम का सिल्वर मेडल उनके एशियन गेम्स करियर की एक और बड़ी उपलब्धि है। 2022 में हांग्जो में जीते गए ब्रॉन्ज मेडल के बाद कॉन्टिनेंटल इवेंट में यह उनका दूसरा मेडल है। 21 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल तक पहुंचने के लिए शानदार प्रदर्शन किया था; उन्होंने कजाकिस्तान की शुगिला ओमीरबेक पर 9-0 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और फिर क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की साकिबजमल एस्बोसीनोवा को 8-0 से हराया।

इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में चीन की जिन झांग को 6-1 से हराया। शुरुआती प्वाइंट गंवाने के बाद, अंतिम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार छह प्वाइंट्स बनाकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। फाइनल में जगह बनाकर ही वह खास खिलाड़ियों के ग्रुप में शामिल हो गई थीं। वह गीतिका जाखड़ और विनेश फोगाट के बाद एशियाई खेलों के कुश्ती फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय महिला पहलवान बन गईं।

हार के बावजूद, अंतिम का सिल्वर मेडल उनके एशियन गेम्स करियर की एक और बड़ी उपलब्धि है। 2022 में हांग्जो में जीते गए ब्रॉन्ज मेडल के बाद कॉन्टिनेंटल इवेंट में यह उनका दूसरा मेडल है। 21 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल तक पहुंचने के लिए शानदार प्रदर्शन किया था; उन्होंने कजाकिस्तान की शुगिला ओमीरबेक पर 9-0 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और फिर क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की साकिबजमल एस्बोसीनोवा को 8-0 से हराया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार