Asian Games:  जैवलिन थ्रो में स्टार नीरज चोपड़ा ने बुधवार को एशियाई खेलों में अपने स्वर्ण पदक का बचाव किया, जबकि किशोर जेना ने रजत पदक हासिल किया।

Advertisement

यह नीरज का 88.88 मीटर का चौथा थ्रो था, जो सीज़न का सर्वश्रेष्ठ था। वहीं, उनके हमवतन किशोर ने 87.54 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीता।

Advertisement

हालांकि, नीरज के पहले थ्रो के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। उनका यह थ्रो 85 मीटर के निशान से ऊपर लग रहा था और लेकिन इसे गिना नहीं गया।

अधिकारियों और नीरज के बीच लंबी चर्चा के बाद, उन्होंने फैसला किया कि भारतीय खिलाड़ी को तकनीकी खराबी के कारण अपना पहला प्रयास फिर से फेंकना होगा।

गड़बड़ी एक बार फिर हुई और इस बार किशोर जेना को थ्रोइंग लाइन पार करने के लिए उनके दूसरे थ्रो में लाल झंडा दिखाया गया। हालांकि, उन्होंने लाइन पार नहीं की।

अधिकारियों से चर्चा के बाद उन्हें सफेद झंडा दिखाया गया। माना जा रहा है कि अन्य विषयों में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं और भारत रेफरी के खिलाफ विरोध दर्ज करा सकता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार