Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किग्रा वुशू सांडा इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। नाओरेम ने कम से कम सिल्वर मेडल सुनिश्चित करते हुए लगातार तीसरा कॉन्टिनेंटल मेडल भी पक्का कर लिया है।

Advertisement

रोशिबिना ने बुधवार को सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की कुसुमानिंगत्यास थानिया को 2-0 से मात देकर गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई। इसी के साथ 2018 और 2022 एशियन गेम्स की मेडलिस्ट अपने कलेक्शन में एक और मेडल जोड़ेंगी। रोशिबिना ने एशियन गेम्स 2018 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद एशियन गेम्स 2023 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

इससे पहले क्वार्टरफाइनल में रोशिबिना ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी को प्वाइंट्स के अंतर से 5-0 से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई। उन्होंने सोमवार को प्री-क्वार्टरफाइनल में बांग्लादेश की शिखा खातून को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी।

मौजूदा एशियन गेम्स में वुशू में भारत का यह पहला सुनिश्चित पदक है। अब रोशिबिना के पास फाइनल में इसे गोल्ड मेडल में बदलने का मौका होगा।

वुशू फेडरेशन ने पहले कहा था कि दिव्यांशी चौधरी के चोट के कारण बाहर होने के बाद रोशिबिना को भारतीय टीम में जगह मिली थी। दिव्यांशी ने फाउल प्ले का आरोप लगाया और कहा कि वह पूरी तरह फिट थीं। उन्होंने फेडरेशन पर रोशिबिना का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया, जो शुरू में ट्रायल्स में चौथे स्थान पर रही थीं और टीम में जगह नहीं बना पाई थीं।

मौजूदा एशियन गेम्स में वुशू में भारत का यह पहला सुनिश्चित पदक है। अब रोशिबिना के पास फाइनल में इसे गोल्ड मेडल में बदलने का मौका होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

मंगलवार को, भारत की हंजाबम लैंगलेनटोम्बी देवी महिलाओं के नानक्वान और नंदाओ फाइनल में 18.839 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहीं। भारत की न्येमन वांगसू महिलाओं के चांगक्वान फाइनल में 15वें स्थान पर रहीं। भारतीय वुशु एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन की झलक दिखाई है, जिसमें सूरज सिंह मयांगलामबम रविवार को पोडियम फिनिश के करीब पहुंच गए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार