Paris Olympic Games:  भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत की जीत को अगले साल पेरिस ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक के अंतिम लक्ष्य की ओर "छोटा कदम" करार दिया।

Advertisement

भारत ने फाइनल में जापान को 5-1 से हराकर एशियाई खेलों का गौरव पुनः प्राप्त किया। इन खेलों में अपना चौथा खिताब जीतने के साथ ही पेरिस ओलंपिक खेलों में भी भारत ने जगह हासिल किया।

Advertisement

इसके साथ ही श्रीजेश और उनके साथी मनप्रीत सिंह एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले दो खिलाड़ी बन गए। दोनों दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 2014 में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के महत्वपूर्ण सदस्य थै।

श्रीजेश ने फाइनल के बाद मीडिया से कहा, "अब हम जानते हैं कि कठिन परिस्थितियों में बड़ी टीमों को कैसे हराना है। एशियाई खेलों की यह जीत एक छोटा कदम है। खिलाड़ियों को नॉकआउट मैचों का अनुभव मिल रहा है, कठिन परिस्थितियों से उबरने और अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने और दबाव को झेलने का मौका मिल रहा है। जैसे, दक्षिण कोरिया के खिलाफ जीत ने हमें बहुत कुछ सिखाया।''

श्रीजेश को इस बात की भी खुशी है कि इस जीत के साथ, भारतीय पुरुष टीम ने 2024 में पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए अपना टिकट भी बुक कर लिया है।

उन्होंने कहा, "पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल करना अद्भुत लग रहा है। हमने अपने खेल का स्तर तब बढ़ाया जब यह सबसे ज्यादा मायने रखता था। हमने ओलंपिक में पदक (टोक्यो 2020 में कांस्य) जीता और हाल ही में हमने चेन्नई में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती।" उन्होंने कहा कि टीम अब सीख गई है कि मैच कैसे जीते जाते हैं।

Advertisement

अनुभवी गोलकीपर ने कहा कि अगला ओलंपिक चक्र टोक्यो ओलंपिक के बाद पहले ही शुरू हो चुका है और यह उस चक्र में एक बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा, "हमारा ओलंपिक चक्र शुरू हो चुका है। हमें आगे के सभी प्रमुख टूर्नामेंटों में अच्छा खेलकर पेरिस खेलों के लिए अच्छी तैयारी करने की जरूरत है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार