Asian Hockey Champions Trophy: गत चैंपियन भारत ने पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में जापान को 5-1 से हरा दिया। इसी के साथ अंक तालिका में टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement

सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत का दबदबा रहा। शुरुआत से ही टीम ने आक्रामक रवैया अपनाए रखा।

Advertisement

भारत की जीत में सुखजीत सिंह (2', 60') ने दो गोल किए, जबकि अभिषेक (3'), संजय (17') और उत्तम सिंह (54') ने एक-एक गोल किया। वहीं, जापान के लिए मात्सुमोतो काजुमासा (41') ने एकमात्र गोल किया।

मैच के दूसरे मिनट में सुखजीत ने शानदार गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। इसके कुछ देर बाद ही भारतीय फारवर्ड ने बढ़त को 2-0 कर दिया। अभिषेक ने कई जापानी डिफेंडरों को छकाते हुए गोल दागा।

दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम का आक्रमण जारी रहा। संजय ने 17वें मिनट में एक शानदार पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। 3-0 की बढ़त के साथ भारत मजबूत स्थिति में था, जबकि जापान लगातार संघर्ष करता रहा।

क्वार्टर में एक गोल के साथ, भारत ने मैच के अधिकांश समय में बॉल पर कब्जा बनाए रखा। 10 मिनट के हाफ-टाइम ब्रेक से वापसी करते हुए, भारत ने लय बनाए रखने की कोशिश की। लेकिन जापान ने कमबैक करते हुए 41वें मिनट में काजुमासा के गोल की बदौलत अपना खाता खोला।

Advertisement

भारत के लिए चौथा गोल उत्तम सिंह ने किया। इससे भारत 54वें मिनट में 4-1 की बढ़त पर पहुंच गया। सुखजीत ने अंतिम सात सेकंड में अभिषेक की मदद से एक और गोल करके मैच को शानदार तरीके से समाप्त किया। इस लगातार जीत के साथ भारत ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे भारत के अभिषेक ने कहा, "आज का प्रयास पूरी तरह से टीम का था। हम बुनियादी बातों पर टिके रहे। हमने अच्छा आक्रमण किया और सुनिश्चित किया कि हम लक्ष्य पर रहें। मैं प्लेयर ऑफ द मैच बनकर काफी खुश हूं।"

भारत के लिए चौथा गोल उत्तम सिंह ने किया। इससे भारत 54वें मिनट में 4-1 की बढ़त पर पहुंच गया। सुखजीत ने अंतिम सात सेकंड में अभिषेक की मदद से एक और गोल करके मैच को शानदार तरीके से समाप्त किया। इस लगातार जीत के साथ भारत ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार