Badminton Asia Jr Championships: भारत ने शनिवार को इंडोनेशिया में हुए बैडमिंटन एशिया जूनियर मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप के ग्रुप-डी मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 110-83 से हराया। इसी के साथ भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

Advertisement

यूएई को हराने से पहले भारत ने ओपनिंग-डे में श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर, हांगकांग चाइना ने भी अपने दोनों मुकाबले जीतकर नॉकआउट चरण में जगह पक्की कर ली है। अब भारत और हांगकांग की टीमें रविवार को आमने-सामने होंगी, जिसमें ग्रुप-डी की विजेता टीम का फैसला होगा।

Advertisement

यह टूर्नामेंट रिले स्कोरिंग फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जहां टीमों के बीच 10 मैचों में 110 अंक हासिल करने की होड़ होती है। भारत की शुरुआत शानदार रही है, महिला सिंगल खिलाड़ी रुजुला रामू ने मायशा खान को 11-5 से हराया। इसके बाद सी. लालरामसांगा और तारिणी सूरी की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने बढ़त को 22-11 कर दिया।

भारत ने पूरे मुकाबले के दौरान बढ़त बनाए रखी। हालांकि, यूएई की ओर से कुछ मैचों में जोरदार मुकाबला देखने को मिला। हाफटाइम तक स्कोरबोर्ड पर भारत 55-41 से आगे था।

इसके बाद, यूएस ओपन की फाइनलिस्ट तन्वी शर्मा ने मधुमिता सुंदरपांडियन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त को 66-46 तक पहुंचा दिया।

फिर लालरामसांगा ने दोबारा कोर्ट पर वापसी की, इस बार रेशिका यू के साथ दूसरे मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में उतरे। उन्होंने आदित्य किरण और मायशा खान को 11-5 से हराया और भारत की बढ़त को 77-51 तक पहुंचा दिया।

Advertisement

भारत अब अपनी लय बरकरार रखते हुए रविवार को हांगकांग चाइना के खिलाफ जीत के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहने की कोशिश करेगा।

फिर लालरामसांगा ने दोबारा कोर्ट पर वापसी की, इस बार रेशिका यू के साथ दूसरे मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में उतरे। उन्होंने आदित्य किरण और मायशा खान को 11-5 से हराया और भारत की बढ़त को 77-51 तक पहुंचा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस चैंपियनशिप को बीडब्ल्यूएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है, जो इस साल के अंत में गुवाहाटी स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित की जाएगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार