खेल को मैदान पर दो टीमों के खिलाड़ी प्रतिद्वंदी होते हैं और जीत के लिए हर तरीका आजमाने को तैयार रहते हैं, लेकिन मैदान के बाहर यही खिलाड़ी एक दूसरे के दोस्त और प्रशंसक होते हैं। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने गुरुवार को संन्यास की घोषणा करने वाली स्पेन की कैरोलिना मारिन के लिए खास संदेश साझा किया है और कहा है कि बैडमिंटन हमेशा उन्हें याद करेगा।

Advertisement

पीवी सिंधु ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए मारिन के साथ कोर्ट पर अपनी खेल प्रतिद्वंदिता और कोर्ट के बाहर की दोस्ती को याद किया है।

Advertisement

सिंधु ने लिखा, "कुछ प्रतिद्वंद्वी हमेशा के लिए आपकी यात्रा का हिस्सा बन जाते हैं। कैरोलिना उनमें से एक थीं। हम पहली बार तब एक-दूसरे के खिलाफ खेले थे जब हम मालदीव में 15 या 16 साल के थे, और तब से हमने एक दूसरे के खिलाफ कई मुकाबले खेले हैं।"

उन्होंने लिखा, "सच कहूं तो, तुम कोर्ट पर एक बहुत बड़ा सिरदर्द भी थीं। लगातार चिल्लाना, वह जोरदार तेवर, छोटी-छोटी चालें - ये सब किसी को भी परेशान कर सकती थीं, लेकिन तुम्हारा कौशल, तुम्हारी गति और तुम्हारी लड़ने की भावना बेजोड़ थी।"

सिंधु ने 2023 डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल के दौरान दोनों शटलरों के बीच हुई एक ज़ुबानी बहस को भी याद किया, जिसके परिणामस्वरूप चेयर अंपायर ने दोनों को पीला कार्ड दिखाया था।

सिंधु ने लिखा, "लोग बड़े मैचों को याद रखते हैं, और उस तीसरे सेट में शटल चुनने को लेकर हमारे बीच हुई तीखी बहस को भी। मैं मानती हूं कि उस दिन मैं पूरी तरह से गुस्से में थी, लेकिन कुछ महीनों बाद, हम मैड्रिड में कॉफी पीते हुए एक-दूसरे के सामने बैठे थे, बातें कर रहे थे और हंस रहे थे। उस पल हमारे बीच सिर्फ एक-दूसरे के लिए सम्मान था। कैरोलिना का यही रूप मुझे हमेशा याद रहेगा।"

Advertisement

उन्होंने लिखा, "मैं हमारी पीढ़ी के बीच बनी जबरदस्त दोस्ती के लिए भी हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। हमारी लड़कियों के ग्रुप ने महिला एकल को मुकाबले के लिए एक बहुत ही खास जगह बना दिया था। सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि बैडमिंटन के इतिहास में पहले कभी ऐसा कुछ हुआ है या भविष्य में कभी होगा।"

दो बार ओलंपिक खिताब जीत चुकी सिंधु ने लिखा, "हर मुकाबले, हर सीख और सबसे बढ़कर हमारी दोस्ती के लिए तुम्हारा शुक्रिया। कैरोलिना, मैं तुम्हारे रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी के लिए तुम्हें ढेर सारी खुशियों की शुभकामनाएं देती हूं। बैडमिंटन तुम्हें बहुत याद करेगा, और मैं भी।

स्पेन की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी रही कैरोलिना मारिन ने चोटों की वजह से गुरुवार को पेशेवर बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा की थी।

Advertisement

दो बार ओलंपिक खिताब जीत चुकी सिंधु ने लिखा, "हर मुकाबले, हर सीख और सबसे बढ़कर हमारी दोस्ती के लिए तुम्हारा शुक्रिया। कैरोलिना, मैं तुम्हारे रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी के लिए तुम्हें ढेर सारी खुशियों की शुभकामनाएं देती हूं। बैडमिंटन तुम्हें बहुत याद करेगा, और मैं भी।

Also Read: LIVE Cricket Score

मारिन ने रियो ओलंपिक 2016 में बैडमिंटन एकल के फाइनल में पीवी सिंधु को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। मारिन 3 बार विश्व चैंपिन रह चुकी हैं और कई बार यूरोपियन चैंपियन रही हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार