बलबीर सिंह का नाम भारतीय हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। वह उस दौर का बड़ा चेहरा रहे, जिस दौर का भारतीय हॉकी के स्वर्णिम दौर के नाम से जाना जाता है। बलबीर सिंह ने भारतीय हॉकी टीम को लगातार तीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
बलबीर सिंह का जन्म 10 अक्टूबर 1924 को हरिपुर, पंजाब में हुआ था। उन्हें बलबीर सिंह सीनियर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने पांच साल की उम्र से हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। हॉकी की शुरुआत उन्होंने एक गोलकीपर के तौर पर की और फिर बैक फोर में खेलने लगे। जब उन्हें स्ट्राइकर के तौर पर खेलने का मौका मिला, उसके बाद उनके खेल में रवानी आई और काफी तेजी से वह राष्ट्रीय फलक पर उभरे।
बलबीर सिंह ने 1946 और 1947 में लगातार दो बार पंजाब को हॉकी में राष्ट्रीय पदक दिलाया। 1946 से पहले लगातार 14 साल तक पंजाब को इस खिताब का इंतजार था। पंजाब के लिए किए गए प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय टीम में उनके लिए जगह बनी।
बलबीर सिंह का जन्म 10 अक्टूबर 1924 को हरिपुर, पंजाब में हुआ था। उन्हें बलबीर सिंह सीनियर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने पांच साल की उम्र से हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। हॉकी की शुरुआत उन्होंने एक गोलकीपर के तौर पर की और फिर बैक फोर में खेलने लगे। जब उन्हें स्ट्राइकर के तौर पर खेलने का मौका मिला, उसके बाद उनके खेल में रवानी आई और काफी तेजी से वह राष्ट्रीय फलक पर उभरे।
Also Read: LIVE Cricket Score
बलबीर सिंह ने 1960 में हॉकी को अलविदा कह दिया था। संन्यास के बाद वह टीम के साथ कोच, मैनेजर और चयनकर्ता के रूप में भी जुड़े थे। बलबीर सिंह के जीवन पर ‘गोल्ड’ नाम की फिल्म भी बन चुकी है, जिसमें अक्षय कुमार ने अभिनय किया था। 1957 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। बलबीर सिंह का निधन 25 मई 2020 को हुआ था।