एफसी बार्सिलोना ने सोमवार को पुष्टि की है कि हेड कोच हांसी फ्लिक ने कम से कम जून 2028 तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने पर हस्ताक्षर किए हैं। यह घोषणा तब हुई जब फ्लिक ने बीते हफ्ते अलावेस के ला लीगा दौरे से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि वह एक नई डील पर सहमत हो गए हैं।

Advertisement

क्लब के एक बयान में कहा गया, "एफसी बार्सिलोना और हांसी फ्लिक उनके कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं, जिससे वह 30 जून 2028 तक क्लब से जुड़े रहेंगे, जिसमें एक और सीजन का विकल्प भी शामिल है।"

Advertisement

'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, इस विस्तार का मतलब है कि 61 वर्षीय कोच 5 साल तक क्लब का मार्गदर्शन कर सकते हैं, हालांकि फ्लिक ने इस बात से इनकार नहीं किया है कि अगर दोनों पक्ष संतुष्ट रहते हैं, तो वह इससे भी ज्यादा समय तक रुक सकते हैं।

बायर्न म्यूनिख और जर्मनी के पूर्व कोच जुलाई 2024 में जावी हर्नांडेज की जगह लेने के लिए बार्सिलोना आए थे। अपने पहले सीजन में, उन्होंने क्लब को स्पेनिश सुपर कप, ला लीगा और कोपा डेल रे जीतने में मार्गदर्शन दिया।

इसके बाद बार्सिलोना ने इस सीजन में एक और स्पेनिश सुपर कप जीता और लीग का खिताब बरकरार रखा। एक मैच शेष रहते रियल मैड्रिड से 11 अंक आगे रहा। फ्लिक को यह सफलता तब मिली जब बार्सिलोना को 2 सीजन तक शहर के कम लोकप्रिय ओलंपिक स्टेडियम में खेलना पड़ा, जबकि कैंप नोऊ में पुनर्निर्माण का काम चल रहा था।

बायर्न म्यूनिख और जर्मनी के पूर्व कोच जुलाई 2024 में जावी हर्नांडेज की जगह लेने के लिए बार्सिलोना आए थे। अपने पहले सीजन में, उन्होंने क्लब को स्पेनिश सुपर कप, ला लीगा और कोपा डेल रे जीतने में मार्गदर्शन दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अब इस जर्मन कोच का ध्यान चैंपियंस लीग जीतने पर है, क्योंकि पिछले सीजन में बार्सिलोना सेमीफाइनल में इंटर मिलान से हार गया था। इस साल क्वार्टरफाइनल में उसे एटलेटिको मैड्रिड ने बाहर कर दिया था। 24 फरवरी 1965 को हीडलबर्ग (जो उस समय पश्चिम जर्मनी का हिस्सा था) में जन्मे फ्लिक ने अपने मैनेजरियल करियर की शुरुआत विक्टोरिया बैमेंटल (1996–2000), जीएसजी हॉफेनहाइम (2000–2005) और बायर्न म्यूनिख (2019–2021) के साथ की, जिसके बाद 2024 में उन्होंने बार्सिलोना की कमान संभाली। उन्होंने 2021 से 2023 तक जर्मन राष्ट्रीय टीम को भी कोचिंग दी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार