T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने तर्क दिया है कि इंग्लैंड का बैजबॉल रवैया खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने के लिए डिजाइन किया गया था। दोनों देशों के बीच 21 नवंबर से एशेज सीरीज की शुरुआत होने जा रही है।

Advertisement

रिकी पोंटिंग ने '7न्यूज' को बताया कि कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स के नेतृत्व में इंग्लैंड की आक्रामक शैली हमेशा ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में महारत हासिल करने पर केंद्रित रही है।

Advertisement

पोंटिंग ने कहा, "वह एक ऐसी टीम है, जो दो साल (2023 एशेज के बाद से) से एक साथ है। वह एशेज की तैयारी कर रहे हैं। मैं ब्रेंडन को अच्छी तरह जानता हूं, बैजबॉल सिर्फ इसी एक सीरीज के लिए डिजाइन किया गया था। पिछले दो वर्षों में जो कुछ भी हुआ, उसे भूल जाइए। यह सब एक टीम को एकजुट करने और एक ऐसी खेल शैली को लेकर था, जो ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीत सके। उन्होंने पिछले 25 वर्षों में ऐसा सिर्फ चार बार किया है। इस सीरीज में उन्हें कम से कम तीन मैच जीतने होंगे, इसलिए मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि वे कैसा खेलते हैं।"

रिकी पोंटिंग ने '7न्यूज' को बताया कि कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स के नेतृत्व में इंग्लैंड की आक्रामक शैली हमेशा ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में महारत हासिल करने पर केंद्रित रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वे बदलेंगे। मैंने पिछले दो वर्षों में उन्हें काफी देखा है। मुझे पता है कि वे उसी तरह खेलेंगे। बेन डकेट और जैक क्रॉली उसी तरह खेलेंगे जैसे वे हमेशा से खेलते आए हैं। अगर वे ऐसा कर सकते हैं, तो इंग्लैंड टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनेगा और चौथी पारी में विपक्षी टीम की पहली पारी से ज्यादा रन बनाने के लिए खुद पर भरोसा करेगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार