गत चैंपियन भारत को बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप (बीएटीसी) के विमेंस डिवीजन के दूसरे ग्रुप वाई मैच में हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को उसे थाईलैंड ने 2-3 से हराया। हालांकि, इस हार के बावजूद भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

Advertisement

थाईलैंड ने ग्रुप वाई में टॉप स्थान हासिल करने के लिए शानदार प्रदर्शन किया, जबकि भारत दूसरे स्थान पर रहा और दोनों टीमें टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में पहुंच गईं।

Advertisement

इस मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने शानदार शुरुआत की। वर्ल्ड नंबर 42 तन्वी शर्मा ने वर्ल्ड नंबर 16 बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-14, 17-21, 21-18 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे और तीन मिनट तक चला।

इसके बाद डबल्स जोड़ी गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली ने टिडैप्रोन क्लीबीसुन और नट्टामोन लाइसुआन को 21-14, 20-22, 21-11 से मात देकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

हालांकि, थाईलैंड ने मैच में वापसी की। भारत की रक्षिता रामराज लय बरकरार नहीं रख सकीं। उन्हें 19 वर्षीय पिचामोन ओपटनिपुथ ने 19-21 और 17-21 से हराया।

अगले मैच में हथैथिप मिजाद और नपापकोर्न तुंगकासतन की जोड़ी ने तनीषा क्रास्टो और श्रुति मिश्रा की जोड़ी को 21-19, 14-21, 15-21 के स्कोर से हराकर मैच में 2-2 से बराबरी कर ली। इसी के साथ मुकाबला पांचवें और निर्णायक गेम तक पहुंचा।

Advertisement

हालांकि, थाईलैंड ने मैच में वापसी की। भारत की रक्षिता रामराज लय बरकरार नहीं रख सकीं। उन्हें 19 वर्षीय पिचामोन ओपटनिपुथ ने 19-21 और 17-21 से हराया।

Also Read: LIVE Cricket Score

यह टूर्नामेंट अप्रैल-मई में हॉर्सेंस, डेनमार्क में होने वाले थॉमस और उबर कप फाइनल के लिए एशिया का क्वालीफाइंग इवेंट भी है। भारतीय महिलाएं डिफेंडिंग चैंपियन हैं, जबकि चीन मौजूदा पुरुष चैंपियन है। भारत के पुरुषों ने 2016 और 2020 में दो बार कांस्य अपने नाम किया है। इससे पहले, बुधवार को भारत ने ग्रुप वाई के अपने पहले गेम में म्यांमार को 5-0 से रौंदा था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार