New Zealand: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड टीम की आठ विकेट की जीत ने मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में कुछ बड़े बदलाव किए हैं।

Advertisement

डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग के नए अपडेट के अनुसार, भारत अभी भी शीर्ष पर बना हुआ है, लेकिन बेंगलुरु में हार के कारण दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया पर उसकी बढ़त कम हो गई है।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में मिली आठ विकेट से हार के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ रोचक हो गई है। अब तक भारत के पास 68.06 प्रतिशत अंक हैं, और उन्हें इसे बेहतर करने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे और मुंबई में दो और टेस्ट खेलने हैं। इसके बाद साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की सीरीज खेलनी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया (62.50 प्रतिशत) और श्रीलंका (55.56 प्रतिशत) का स्थान है।

भारत के पास इस समय 68.06 प्रतिशत अंक हैं और मौजूदा डब्ल्यूटीसी में उसके सात मैच बचे हुए हैं। जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच बचे हुए हैं।

भारत को अपने दम पर फाइनल में पहुंचने के लिए अगले सात मैचों में चार मैच जीतने होंगे। दक्षिण अफ्रीका अगर अपने सभी बचे हुए छह टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रहता है तो वह 69.44 प्रतिशत अंक तक पहुंच सकता है।

दूसरी ओर 2021 के विश्व टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम छठे स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए 44.44 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

Advertisement

न्यूजीलैंड की टीम भी रैंकिंग में शीर्ष दो में पहुंचने का लक्ष्य रख सकती है। उनके पास भारत के खिलाफ दो मैच हैं और फिर वे इंग्लैंड की टीम की मेजबानी करेंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के ताजा मैच की बात करें तो बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में कीवी गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी ने पहली पारी में भारत को सिर्फ 46 रन पर समेट दिया, जिससे न्यूजीलैंड ने शुरुआत में ही बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड ने 356 रनों की बढ़त बनाई, जिसमें रचिन रवींद्र के शानदार 134 रनों का योगदान था।

न्यूजीलैंड की टीम भी रैंकिंग में शीर्ष दो में पहुंचने का लक्ष्य रख सकती है। उनके पास भारत के खिलाफ दो मैच हैं और फिर वे इंग्लैंड की टीम की मेजबानी करेंगे।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार