New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बुधवार को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। इस दौरान टॉस भी नहीं हो सका।

Advertisement

बेंगलुरु में बारिश की शुरुआत सुबह सात बजे से हुई और पूरे दिन लगभग चलती रही। इससे पहले मंगलवार को भी हो रही लगातार बारिश के कारण अभ्यास सत्र रद्द कर दिया गया था। अंपायरों ने 2.30 बजे मैदान का निरीक्षण कर यह माना कि आज मैदान को खेल के लिए तैयार नहीं किया जा सकता है।

Advertisement

अब यह टेस्ट मैच पांच की बजाय चार दिन का हो चुका है, जहां अब प्रत्येक दिन कम से कम 98 ओवर फेंके जाएंगे। इसके कारण मैच भी सुबह 9:30 की बजाय 9:15 पर शुरू होगा, जबकि टॉस 9:45 पर निर्धारित है। सुबह का सत्र 9:15 पर शुरू होने के बाद 11:30 तक चलेगा, जिसके बाद लंच ब्रेक होगा।

दोपहर का सत्र 12:10 से 2:25 बजे तक खेला जाना है और उसके बाद चायकाल होगा। अंतिम सत्र दोपहर 2:45 से 4:45 बजे तक होगा। शाम को ओवर पूरा ना होने पर खेल को आधे घंटे के लिए बढ़ाया जा सकता है।

पहले दिन के खेल को जब 2.30 बजे रद्द घोषित किया गया, तो बारिश और तेज हो गई। हालांकि दूसरे दिन फिर से बारिश का ही पूर्वानुमान है।

यूं तो चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम बहुत अच्छा है और एक मिनट में लगभग 10 हजार लीटर पानी को ड्रेन कर सकता है। लेकिन एक और बाधा यह भी है कि खराब मौसम के कारण ब्रॉडकास्टर हॉकआई को भी फॉर्मेट करके नए मैच के लिए तैयार नहीं कर सके हैं। इसमें लगभग एक घंटा लग सकता है।

Advertisement

पहले दिन के खेल को जब 2.30 बजे रद्द घोषित किया गया, तो बारिश और तेज हो गई। हालांकि दूसरे दिन फिर से बारिश का ही पूर्वानुमान है।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार