कॉन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने कैमरून फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष सैमुअल इटो'ओ फिल्स पर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है।

Advertisement

अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) की अपील बोर्ड ने बुधवार शाम 2025 अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के मैच संख्या 46 से जुड़े फैसले को रद्द कर दिया। यह मुकाबला 9 जनवरी 2026 को कैमरून और मोरक्को के बीच खेला गया था। नया फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, सीएएफ डिसिप्लिनरी बोर्ड ने पहले सैमुअल को वफादारी, ईमानदारी और खेल भावना से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाते हुए उन पर सीएएफ स्टेडियमों में चार मैचों का बैन और 20,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया था।

कैमरून फुटबॉल फेडरेशन ने इस फैसले को पलटे जाने का स्वागत करते हुए इसे अपील बोर्ड की आजादी और निष्पक्ष न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सबूत बताया।

फेडरेशन ने सीएएफ की न्यायिक संस्थाओं में अपना भरोसा भी जताते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने इस मामले को संभाला, उससे अफ्रीकी फुटबॉल में कानूनी नियमों और निष्पक्षता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का पता चलता है।

अफ्रीकी फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी सीएएफ ने अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से अपनी टीम की हार के दौरान कथित तौर पर गलत व्यवहार करने के लिए सैमुअल पर 20,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना और चार मैचों का बैन लगाया था।

कैमरून फुटबॉल फेडरेशन ने बुधवार रात को जारी एक बयान में इस प्रतिबंध की पुष्टि करते हुए इस बात पर जोर दिया कि इस फैसले के पीछे 'कोई स्पष्ट आधार नहीं' था।

फेडरेशन ने यह भी कहा कि अनुशासनात्मक प्रक्रिया में जल्दबाजी की गई और यह निष्पक्ष सुनवाई के मानकों पर खरी नहीं उतरी। फेडरेशन ने कहा, "कैमरून फुटबॉल फेडरेशन अपने अध्यक्ष के उस फैसले का सम्मान करता है, जिसके तहत उन्होंने तय समय-सीमा और प्रक्रियाओं के भीतर नियमों के अनुसार अपील की प्रक्रिया का पालन किया।"

फेडरेशन ने सैमुअल के प्रति अपना पूरा समर्थन दोहराया और न्याय तथा खेल के निष्पक्ष अनुशासन के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इससे पहले, चार बार 'अफ्रीकन प्लेयर ऑफ द ईयर' चुने गए सैमुअल एटो को नवंबर 2025 में कैमरून फुटबॉल फेडरेशन का अध्यक्ष फिर से चुना गया था।

फेडरेशन ने यह भी कहा कि अनुशासनात्मक प्रक्रिया में जल्दबाजी की गई और यह निष्पक्ष सुनवाई के मानकों पर खरी नहीं उतरी। फेडरेशन ने कहा, "कैमरून फुटबॉल फेडरेशन अपने अध्यक्ष के उस फैसले का सम्मान करता है, जिसके तहत उन्होंने तय समय-सीमा और प्रक्रियाओं के भीतर नियमों के अनुसार अपील की प्रक्रिया का पालन किया।"

Also Read: LIVE Cricket Score

कैमरून के इस दिग्गज खिलाड़ी का क्लब करियर शानदार रहा है, जिन्होंने बार्सिलोना, इंटर मिलान और चेल्सी जैसे क्लबों के लिए खेला। उन्होंने कैमरून को दो 'अफ्रीका कप ऑफ नेशंस' खिताब और एक ओलंपिक गोल्ड जिताने में भी मदद की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार