Badminton Asia U15 Junior Championships:  बोर्निल आकाश चांगमई ने रविवार को चीन के चेंग्दू में बैडमिंटन एशिया अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप में लड़कों के एकल वर्ग में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

Advertisement

असम के रहने वाले भारतीय बैडमिंटन संघ की रैंकिंग में अंडर-15 लड़कों के एकल वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त शटलर ने चीन के फैन हॉंग जुआन को हराकर एशियाई मंच पर अपनी प्रतिष्ठा को और मजबूत किया।

Advertisement

भारतीय शटलरों ने हाल के दिनों में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ चीन में शानदार प्रदर्शन किया है और बोर्निल ने भी उसी धैर्य और कौशल का प्रदर्शन किया।

खासकर कड़े मुकाबले वाले पहले गेम में और दूसरे में अपना दबदबा कायम करते हुए अंततः 21-19, 21-13 से जीत हासिल की।

भारतीय बैडमिंटन हाल के वर्षों में विभिन्न हाई-प्रोफाइल प्रतियोगिताओं में जीत के साथ नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को अब बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक पुरुष युगल जोड़ी होने का गौरव प्राप्त है।

उनके शानदार 2023 प्रदर्शन ने जिसमें व्यक्तिगत स्पर्धा में एशियाई खेल 2022 में एक ऐतिहासिक स्वर्ण पदक और टीम प्रतियोगिता में एक रजत पदक शामिल था, उनकी शीर्ष रैंकिंग में योगदान दिया।

Advertisement

प्रणय एच.एस. विश्व चैंपियनशिप और चीन में एशियाई खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा दोनों में कांस्य पदक अर्जित किये हैं।

उल्लेखनीय सफलता की कहानी जूनियर सर्किट तक भी फैली हुई है, जहां आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप में प्रतिष्ठित कांस्य पदक हासिल किया और अब बोर्निल चियांगमई ने भी बैडमिंटन एशिया अंडर-17 में अंडर-15 लड़कों के एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर चमक बिखेरी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार