चीन में बॉक्सिंग वर्ल्ड कप (स्टेज 2) के पहले दिन भारतीयों दीपक और पूनम विजेता रहे, जिन्होंने अपनी-अपनी कैटेगरी में अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, 7 अन्य भारतीय मुक्केबाजों को शिकस्त झेलनी पड़ी।

Advertisement

महिलाओं की 54 किलोग्राम कैटेगरी में पूनम ने राउंड ऑफ 32 में उज्बेकिस्तान की अजीजा योकुबोवा पर 5-0 से हराया। पुरुषों की 70 किलोग्राम कैटेगरी में दीपक ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ 32 में बायरामदुर्डी नूरमुहम्मदोव (तुर्कमेनिस्तान) को सर्वसम्मति से 5-0 के फैसले से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।

Advertisement

शेष भारतीय मुक्केबाज आगे नहीं बढ़ सके। राउंड ऑफ 16 में, ऋषि सिंह (50 किलोग्राम) अजरबैजान के सुभान मामेदोव से हार गए, जबकि सनमाचा चानू थोकचोम (75 किलोग्राम) कनाडा की तमारा थिबोल्ट से हार गईं। पुरुषों की 90 किलोग्राम कैटेगरी में सावन गिल भी नॉर्वे के उमर शिहा से हारकर बाहर हो गए।

अन्य शुरुआती मुकाबलों में, अनमोल (60 किलोग्राम) को अमेरिका के सलीम एलिस ने करीबी मुकाबले में 2-3 से हराया। वहीं, हर्ष चौधरी (90 किलोग्राम) का मुकाबला समय से पहले ही रोक दिया गया। तीसरे राउंड में चोट के कारण रेफरी ने मुकाबला रोक दिया और उन्हें स्वीडन के एल्विन बेलेजिका से शिकस्त झेलनी पड़ी।

क्वार्टर फाइनल में भी भारत को निराशा हाथ लगी। महिलाओं की 80 किलोग्राम कैटेगरी में नैना चीन की जियाओमेंग वांग से हार गईं, जबकि महिलाओं की 90+ किलोग्राम कैटेगरी में अल्फिया तरन्नुम अकरम खान पठान को पोलैंड की एल्जबिएटा वोजसिक ने हराया। अब दीपक और पूनम टूर्नामेंट में भारत की चुनौती को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

भारतीय मुक्केबाजों के परिणाम:

Advertisement

जीत:

पूनम (54 किलोग्राम-विमेंस) ने अजीजा योकुबोवा (उज्बेकिस्तान) को 5-0 से हराया।

दीपक (70 किलोग्राम) ने बायरामडुर्डी नूरमुहम्मदोव (तुर्कमेनिस्तान) को 5-0 से हराया।

Advertisement

हार:

अनमोल (60 किलोग्राम) को सलीम एलिस बे (यूएसए) के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

हर्ष चौधरी (90 किलोग्राम) को एल्विन बेलेजिका (स्वीडन) से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

नैना (80 किलोग्राम-विमेंस) जियाओमेंग वांग (चीन) से 0-5 से हार गईं।

सनामाचा चानू थोकचोम (75 किलोग्राम-विमेंस) तम्मारा थिबॉल्ट (कनाडा) से 0-5 से हार गईं।

ऋषि सिंह (50 किलोग्राम) को सुभान मामेदोव (अजरबैजान) के हाथों 0-5 से मात मिली।

Advertisement

सनामाचा चानू थोकचोम (75 किलोग्राम-विमेंस) तम्मारा थिबॉल्ट (कनाडा) से 0-5 से हार गईं।

Also Read: LIVE Cricket Score

सावन गिल (90 किलोग्राम) को उमर शिहा (नॉर्वे) से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार