मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) क्लब इंटर मियामी ने ब्राजील फुटबॉल टीम के मिडफील्डर कैसेमिरो को अपनी टीम में शामिल करने का ऐलान किया है। कैसेमिरो हाल ही में इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से अलग हुए थे। हालांकि, इस ट्रांसफर के सामने आने के बाद एमएलएस ने इससे जुड़ी कुछ कथित अनियमितताओं की जांच भी शुरू कर दी है।

Advertisement

इंटर मियामी ने कैसेमिरो के साथ एमएलएस सीजन 2027 तक का करार किया है। इस कॉन्ट्रैक्ट को जून 2029 तक बढ़ाने का विकल्प भी रखा गया है। क्लब ने इस ट्रांसफर को पूरा करने के लिए एलए गैलेक्सी से कैसेमिरो के 'डिस्कवरी राइट्स' भी हासिल किए हैं। एमएलएस में एक खास नियम होता है, जिसे 'डिस्कवरी लिस्ट' कहा जाता है। इसके तहत हर क्लब पांच खिलाड़ियों के नाम अपनी सूची में रख सकता है। अगर उन खिलाड़ियों में से कोई एमएलएस में आना चाहता है, तो उस क्लब को उसे साइन करने का पहला अधिकार मिलता है। कैसेमिरो के मामले में यह अधिकार एलए गैलेक्सी के पास था। इसी वजह से इंटर मियामी को पहले गैलेक्सी के साथ समझौता करना पड़ा, उसके बाद ही यह ट्रांसफर पूरा हो सका।

34 वर्षीय कैसेमिरो इंटर मियामी की मजबूत मिडफील्ड का हिस्सा बनेंगे। टीम में पहले से अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल मौजूद हैं। इसके अलावा, लियोनेल मेस्सी और जर्मन बर्टेराम जैसे खिलाड़ी भी क्लब के लिए खेल रहे हैं। ऐसे में कैसेमिरो के आने से इंटर मियामी की टीम और भी मजबूत नजर आ रही है।

कैसेमिरो ने जनवरी में ही साफ कर दिया था कि वह और मैनचेस्टर यूनाइटेड आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। इसके बाद वह फ्री एजेंट बन गए थे और अब उन्होंने इंटर मियामी के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। ब्राजील का यह स्टार खिलाड़ी पिछले 14 वर्षों से यूरोप के बड़े क्लबों की ओर से खेल रहा है। उन्होंने रियल मैड्रिड, एफसी पोर्टो और मैनचेस्टर यूनाइटेड जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ब्राजील के साओ पाउलो एफसी से की थी।

कैसेमिरो का करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने क्लब स्तर पर 21 ट्रॉफियां जीती हैं। इनमें रियल मैड्रिड के साथ पांच यूईएफए चैंपियंस लीग और तीन ला लीगा खिताब शामिल हैं। उन्होंने अपने क्लब करियर में 663 मैच खेले हैं और इस दौरान वह 73 गोल और 61 असिस्ट कर चुके हैं। उनकी पहचान दुनिया के बेहतरीन डिफेंसिव मिडफील्डरों में होती है।

कैसेमिरो ने जनवरी में ही साफ कर दिया था कि वह और मैनचेस्टर यूनाइटेड आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। इसके बाद वह फ्री एजेंट बन गए थे और अब उन्होंने इंटर मियामी के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। ब्राजील का यह स्टार खिलाड़ी पिछले 14 वर्षों से यूरोप के बड़े क्लबों की ओर से खेल रहा है। उन्होंने रियल मैड्रिड, एफसी पोर्टो और मैनचेस्टर यूनाइटेड जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ब्राजील के साओ पाउलो एफसी से की थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

कैसेमिरो ने कहा कि वह इंटर मियामी के लिए अपना पूरा योगदान देना चाहते हैं। उनका लक्ष्य सिर्फ मैच के 90 मिनट में अच्छा प्रदर्शन करना नहीं है, बल्कि हर दिन ट्रेनिंग में भी पूरी मेहनत करना है। उन्होंने क्लब और प्रशंसकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो प्यार और भरोसा मिला है, उसका जवाब वह अपने प्रदर्शन से देंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार