बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 नई दिल्ली में 17 से 23 अगस्त तक आयोजित की जाएगी, जिसमें दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत में 17 साल बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का 30वां संस्करण इंदिरा गांधी एरीना में खेला जाएगा।

Advertisement

इस चैंपियनशिप में पांच कैटेगरी (मेंस सिंगल्स, विमेंस सिंगल्स, मेंस डबल्स, विमेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स) में मुकाबले खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता की शुरुआत ओपनिंग राउंड से होगी, जिसके बाद नॉकआउट स्टेज खेला जाएगा। राउंड ऑफ 64, राउंड ऑफ 48, राउंड ऑफ 32 और राउंड ऑफ 16 के बाद क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा। शुरुआती स्टेज 17 और 18 अगस्त के बीच खेला जाएगा। राउंड ऑफ 32, 19 अगस्त को और राउंड ऑफ 16, 20 अगस्त को होगा। 21 अगस्त को क्वार्टर-फाइनल और 22 अगस्त को सेमीफाइनल होगा। फाइनल मुकाबले 23 अगस्त को आयोजित होंगे।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का शेड्यूल:

17 अगस्त: मेंस और विमेंस सिंगल्स में राउंड ऑफ 64; मेंस डबल्स, विमेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में राउंड ऑफ 48।

18 अगस्त: मेंस और विमेंस सिंगल्स में राउंड ऑफ 64 के बाकी मैच, मेंस और विमेंस डबल्स के और मैच, और मिक्स्ड डबल्स में राउंड ऑफ 48 के मैच।

19 अगस्त: पांचों कैटेगरी में राउंड ऑफ 32 मैच।

20 अगस्त: मेंस सिंगल्स, विमेंस सिंगल्स, मेंस डबल्स, विमेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में राउंड ऑफ 16 मुकाबले।

21 अगस्त: सभी पांच इवेंट में क्वार्टर-फाइनल मैच।

22 अगस्त: सभी पांच इवेंट्स के सेमीफाइनल मैच।

23 अगस्त: सभी पांच इवेंट्स के फाइनल।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ी:

मेंस सिंगल्स:लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी।

विमेंस सिंगल्स: पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा।

मेंस डबल्स: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी, हरिहरन अमसाकरुणन/एमआर अर्जुन।

विमेंस सिंगल्स: पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा।

Also Read: LIVE Cricket Score

मिक्स्ड डबल्स: ध्रुव कपिला/तनीषा क्रास्टो, रोहन कपूर/रुत्विका शिवानी गद्दे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार