अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित कर दिया है। यह फैसला मंगलवार को लिया गया।

Advertisement

सीएएफ ने जनवरी में खेले गए विवादित फाइनल में सेनेगल की 1-0 की जीत को पलटकर 3-0 से मोरक्को के पक्ष में कर दिया। सीएएफ की अपील समिति ने कहा कि सेनेगल का मैदान छोड़ना टूर्नामेंट नियमों के आर्टिकल 82 और 84 का उल्लंघन है। इन नियमों के तहत बिना अनुमति मैच छोड़ने वाली टीम को हार मान लिया जाता है। इसी आधार पर मैच का परिणाम बदलते हुए मोरक्को को 3-0 से विजेता घोषित किया गया।

Advertisement

18 जनवरी को रबात में खेले गए फाइनल के दौरान स्टॉपेज टाइम में भारी विवाद हुआ। सेनेगल ने एक गोल किया, लेकिन रेफरी जीन-जैक्स नडाला ने मोरक्को के बॉक्स में फाउल बताते हुए गोल को रद्द कर दिया।

इसके तुरंत बाद मोरक्को को पेनल्टी मिली, जब ब्राहिम डियाज को फाउल किया गया। इस फैसले से नाराज होकर सेनेगल के कोच पेप बौना थियाव ने अपनी टीम को मैदान से बाहर बुला लिया।

करीब 20 मिनट बाद कप्तान सादियो माने के समझाने पर टीम वापस लौटी। हालांकि, तनाव बना रहा। पेनल्टी पर डियाज गोल नहीं कर सके, जिसे एडौर्ड मेंडी ने बचा लिया। इसके बाद पापा गुये ने 94वें मिनट में गोल कर सेनेगल को जीत दिलाई थी।

इस फैसले पर सेनेगल फुटबॉल फेडरेशन ने कड़ा विरोध जताया है। फेडरेशन के सचिव जनरल अब्दुलाये सेदौ सो ने इसे मजाक बताते हुए कहा कि फैसले का कोई कानूनी आधार नहीं है। सेनेगल इस मामले को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) में ले जाएगा और आखिरी फैसले तक लड़ाई जारी रखेगा।

Advertisement

इस फैसले के साथ मोरक्को ने 50 साल बाद अपना दूसरा अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस खिताब जीत लिया। रॉयल मोरक्कन फुटबॉल फेडरेशन ने सीएएफ के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रतियोगिता के नियमों और स्थिरता को मजबूती मिलेगी।

इस फैसले पर सेनेगल फुटबॉल फेडरेशन ने कड़ा विरोध जताया है। फेडरेशन के सचिव जनरल अब्दुलाये सेदौ सो ने इसे मजाक बताते हुए कहा कि फैसले का कोई कानूनी आधार नहीं है। सेनेगल इस मामले को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) में ले जाएगा और आखिरी फैसले तक लड़ाई जारी रखेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

यह विवाद अब सिर्फ एक मैच के नतीजे से आगे बढ़कर अफ्रीकी फुटबॉल की साख और नियमों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहा है। सीएएस इस मामले पर अब अंतिम निर्णय लेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार