नीदरलैंड्स के टेनिस खिलाड़ी टैलोन ग्रीक्सपोर ने कैनेडियन ओपन में बड़ा उलटफेर करते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7(3), 6-2, 6-4 से हराया। इस जीत को उनके करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक माना जा रहा है।

Advertisement

टैलोन ग्रीक्सपोर ने पिछले आठ टूर लेवल मैचों में से सिर्फ एक जीत हासिल की थी। ग्रीक्सपोर 2022 में निक किर्गियोस द्वारा डेनियल मेदवेदेव को हराने के बाद कैनेडियन ओपन में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। जेवरेव के खिलाफ 2-9 के रिकॉर्ड के बावजूद, ग्रीक्सपोर ने हाल के वर्षों में उन्हें कड़ी टक्कर दी है।

2025 में दोनों के बीच हुए मैराथन मैच बराबरी के रहे थे। वहीं, 2024 के फ्रेंच ओपन में पांचवें सेट में ग्रीक्सपूर के पास 2 ब्रेक की बढ़त थी, लेकिन वो उसे बरकरार रखने में सफल नहीं रह सके थे और मैच हार गए थे। ग्रीक्सपूर की सर्व उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है और उसे ब्रेक करना काफी मुश्किल रहता है। जेवरेव के खिलाफ हुए मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

साल 2023 में अपने करियर की बेस्ट 21वीं रैंकिंग तक पहुंचने वाले ग्रीक्सपूर ने मुकाबले में शानदार वापसी की। पहले सेट के टाईब्रेकर से पहले ग्रीक्सपूर के पास एक सेट प्वाइंट था, लेकिन वह डिफेंसिव खेलने के चक्कर में अपनी बढ़त गंवा बैठे और उनका एक बैकहैंड शॉट मिस हो गया।

2025 में दोनों के बीच हुए मैराथन मैच बराबरी के रहे थे। वहीं, 2024 के फ्रेंच ओपन में पांचवें सेट में ग्रीक्सपूर के पास 2 ब्रेक की बढ़त थी, लेकिन वो उसे बरकरार रखने में सफल नहीं रह सके थे और मैच हार गए थे। ग्रीक्सपूर की सर्व उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है और उसे ब्रेक करना काफी मुश्किल रहता है। जेवरेव के खिलाफ हुए मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score

ज्वेरेव ने 20 विनर्स बनाए, जबकि ग्रीक्सपोर ने नेट पर 18 में से 17 सही शॉट मारे। ग्रीक्सपोर का सामना अब माटेओ अर्नाल्डी या फैबियन मारोजसन से होगा। टूर्नामेंट में टॉप-10 में शामिल 6 बड़े खिलाड़ी पहले ही हारकर बाहर हो गए हैं। ज्वेरेव, डेनियल मेदवेदेव, फ्लेवियो कोबोली, टेलर फ्रिट्ज और एंड्री रुबलेव सभी अपने शुरुआती मैच हार गए हैं, जबकि फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को पीठ की चोट के कारण हटना पड़ा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार