Carlos Alcaraz: कार्लोस अल्काराज ने रविवार को जिरी लेहेका को 7-5, 6-7(5), 6-2 से हराते हुए एचएसबीसी चैंपियनशिप 2025 का फाइनल अपने नाम कर लिया। यह उनका दूसरा क्वींस क्लब खिताब है।

Advertisement

22 साल के स्पेनिश खिलाड़ी ने इस सीजन का पांचवां खिताब जीता। उनके करियर की यह 21वीं टूर-लेवल ट्रॉफी है, जिसे जीतने के लिए उन्होंने रोमांचक और शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

Advertisement

जीत के बाद अल्काराज ने कहा, "यह टूर्नामेंट मेरे लिए खास है। मैं एक बार फिर ट्रॉफी उठाकर खुश हूं। मैं बिना किसी उम्मीद के यहां आया था। बस अच्छा टेनिस खेलने की कोशिश रही। मैं भाग्यशाली था कि चैंपियन बना। यहां मेरे बहुत सारे दोस्त और परिवार हैं, जिन्होंने मुझे कोर्ट के अंदर और बाहर वास्तव में सहज महसूस कराया।"

फाइनल में लेहेका के खिलाफ खेलते हुए अल्काराज ने पहले सेट में बढ़त हासिल की थी। वह दूसरे सेट में तनावपूर्ण टाई-ब्रेक में बेहद कम अंतर से हार गए। लेकिन निर्णायक सेट में जोरदार वापसी की और ग्रास-कोर्ट में अपने अनुभव और क्षमता को दिखाया और सेट जीतने के साथ ही खिताब पर भी कब्जा किया। लेहेका का यह पहला ग्रास-कोर्ट फाइनल था।

ग्रास कोर्ट पर अल्काराज का यह चौथा खिताब था। वह नोवाक जोकोविच, माटेओ बेरेटिनी, टेलर फ्रिट्ज और निकोलस माहुत के साथ चार या उससे अधिक खिताब जीतने वाले एकमात्र सक्रिय खिलाड़ी बन गए।

दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में विंबलडन में प्रवेश करते हुए, अल्काराज ने 18 मैचों की जीत की लकीर खींची है। यह अबतक का उनका सबसे लंबा जीत क्रम है। मियामी में आश्चर्यजनक रूप से बाहर होने के बाद से अल्काराज लगभग अजेय रहे हैं। उन्होंने 27-1 का रिकॉर्ड बनाया है और मोटे-कार्लो, रोम, रोलैंड गैरोस और अब लंदन में प्रतिष्ठित खिताब जीते हैं। उन्होंने पीआईएफ एटीपी लाइव रेस टू ट्यूरिन में जैनिक सिनर पर अपनी बढ़त भी बढ़ा ली है।

Advertisement

ग्रास कोर्ट पर अल्काराज का यह चौथा खिताब था। वह नोवाक जोकोविच, माटेओ बेरेटिनी, टेलर फ्रिट्ज और निकोलस माहुत के साथ चार या उससे अधिक खिताब जीतने वाले एकमात्र सक्रिय खिलाड़ी बन गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार