नॉर्वे के क्लब बोडो/ग्लिम्ट ने इतिहास रच दिया है। टीम पहली बार चैंपियंस लीग के राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई है। बोडो/ग्लिम्ट ने इंटर मिलान को 5-2 के एग्रीगेट स्कोर से हराया। तीन बार के यूरोपियन चैंपियन के खिलाफ नॉर्वे की टीम की यह जीत बेहद शानदार रही।

Advertisement

मेहमान टीम को शुरुआती घंटे में ज्यादातर समय नेराजुरी के लगातार दबाव का सामना करना पड़ा, लेकिन पूर्व एसी मिलान अटैकर जेंस पीटर हॉग ने अहम गोल दागकर अपनी टीम की राह आसान की। उनके करीबी फिनिश और हैकन एनजन के शानदार गोल से बोडो/ग्लिम्ट ने मजबूत बढ़त बना ली।

Advertisement

इंटर ने अंत में वापसी की कोशिश की। मैनुअल अकांजी ने फेडेरिको डिमार्को के कटबैक पर गोल किया, जबकि एलेसेंड्रो बास्टोनी ने भी स्कोर किया, लेकिन यह जीत छीनने के लिए पर्याप्त नहीं था।

कोच केजेटिल नुटसेन की टीम ने शानदार प्रदर्शन के दम पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

दूसरे मुकाबले में न्यूकैसल यूनाइटेड ने कराबाग एफके को 3-2 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। पहले लेग में 6-1 की बढ़त लेने के बाद न्यूकैसल ने कुल 9-3 से मुकाबला अपने नाम किया। यह मुकाबला चैंपियंस लीग इतिहास के सर्वाधिक गोलों वाले मुकाबलों में से एक था।

शुरुआती मिनटों में सैंड्रो टोनाली और जोएलिंटन ने गोल कर बढ़त मजबूत की। दूसरे हाफ में स्वेन बॉटमैन ने भी योगदान दिया। वहीं, कराबाग की ओर से एल्विन जाफरगुलियेव ने गोल किया, जबकि गोलकीपर आरोन राम्सडेल ने पेनल्टी बचाकर टीम को राहत दी।

Advertisement

दूसरे मुकाबले में न्यूकैसल यूनाइटेड ने कराबाग एफके को 3-2 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। पहले लेग में 6-1 की बढ़त लेने के बाद न्यूकैसल ने कुल 9-3 से मुकाबला अपने नाम किया। यह मुकाबला चैंपियंस लीग इतिहास के सर्वाधिक गोलों वाले मुकाबलों में से एक था।

Also Read: LIVE Cricket Score

अंतिम 16 में न्यूकैसल का सामना चेल्सी या बार्सिलोना से हो सकता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार