Manu Bhaker Poses For A: मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज हैं। टोक्यो ओलंपिक में मिली असफलता के बाद मनु भाकर के लिए यह एक शानदार उपलब्धि है।

Advertisement

मनु भाकर ने यह मेडल भारत के नाम किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, मैंने जो पदक जीता है, वह सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि मेरा समर्थन करने वाले हर व्यक्ति के लिए एक सपने का साकार होना है। मैं एनआरएआई, साई, यूथ अफेयर्स एवं खेल मंत्रालय, कोच जसपाल राणा, हरियाणा सरकार और ओजीक्यू की दिल से आभारी हूं। इस जीत को मैं देश के असीम समर्थन और प्यार के लिए समर्पित करती हूं।

Advertisement

Manu Bhaker Poses For A: मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज हैं। टोक्यो ओलंपिक में मिली असफलता के बाद मनु भाकर के लिए यह एक शानदार उपलब्धि है।

मनु को अपनी उपलब्धि के लिए पूरे देश से बधाई मिल रही हैं। उनको भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बधाई दी है। मनु भाकर हरियाणा की निशानेबाज हैं और उनके वह पेरिस ओलंपिक में 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भी भारत के लिए पदक की दावेदारी पेश करेंगी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार