इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी ने पुर्तगाल के युवा स्टार जियोवानी क्वेंडा को स्पोर्टिंग लिस्बन से साइन करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। क्लब ने 19 वर्षीय खिलाड़ी के साथ 2034 तक का लंबी अवधि का अनुबंध किया है।

Advertisement

इसके साथ ही चेल्सी ने अपनी अकादमी से निकले युवा फुटबॉल खिलाड़ी जेसी डेरी के साथ भी 2032 तक नया करार किया है। जियोवानी क्वेंडा को यूरोप के सबसे प्रतिभाशाली युवा फुटबॉलरों में गिना जाता है। उन्होंने पिछले सीजन स्पोर्टिंग लिस्बन के लिए शानदार प्रदर्शन किया और टीम को पुर्तगाली लीग तथा घरेलू कप का डबल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन खेल के लिए उन्हें 2025 का 'प्राइमेरा लीगा यंग प्लेयर ऑफ द सीजन' भी चुना गया था।

Advertisement

क्वेंडा पिछले दो सीजन से स्पोर्टिंग की पहली टीम के नियमित खिलाड़ी रहे हैं। वह अटैकिंग विंगर और विंग-बैक दोनों भूमिकाओं में खेलने की क्षमता रखते हैं। अपने पहले ही सीजन में वह स्पोर्टिंग के लिए गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। उन्होंने उस सीजन सभी प्रतियोगिताओं में 54 मैच खेले और टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नाम यूईएफए चैंपियंस लीग में गोल करने वाले सबसे कम उम्र के पुर्तगाली खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

चेल्सी से जुड़ने के बाद क्वेंडा ने कहा कि वह इस बड़े क्लब का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि क्लब ने उन पर भरोसा दिखाया है और वह इस भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने बताया कि वह अपने नए साथियों और मैनेजर जाबी अलोंसो के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उनका लक्ष्य टीम की सफलता में योगदान देना और क्लब को ज्यादा से ज्यादा ट्रॉफियां जिताने में मदद करना है। क्वेंडा हाल ही में पुर्तगाल की अंडर-21 टीम का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2025 यूरोपीय अंडर-21 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम में जगह मिली।

क्वेंडा पिछले दो सीजन से स्पोर्टिंग की पहली टीम के नियमित खिलाड़ी रहे हैं। वह अटैकिंग विंगर और विंग-बैक दोनों भूमिकाओं में खेलने की क्षमता रखते हैं। अपने पहले ही सीजन में वह स्पोर्टिंग के लिए गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। उन्होंने उस सीजन सभी प्रतियोगिताओं में 54 मैच खेले और टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नाम यूईएफए चैंपियंस लीग में गोल करने वाले सबसे कम उम्र के पुर्तगाली खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

Also Read: LIVE Cricket Score

नया अनुबंध मिलने पर डेरी ने खुशी जताते हुए कहा कि चेल्सी जैसे बड़े क्लब के साथ अपना भविष्य जोड़ना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में वह एक बेहतर खिलाड़ी बने हैं और इसका श्रेय क्लब के सभी कोचों को जाता है। डेरी ने यह भी कहा कि पहली टीम में खेलने का मौका मिलने के बाद उन्होंने कहीं और जाने के बारे में कभी नहीं सोचा और नया अनुबंध करना उनके लिए बेहद आसान फैसला था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार