ग्रैंड मास्टर (जीएम) अर्जुन एरिगैसी, भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट 'चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026' के चौथे संस्करण में गेम जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने शुक्रवार को चेन्नई के वेस्टिन चेन्नई वेलाचेरी होटल में खेले गए तीसरे राउंड में अमेरिका के जीएम हंस नीमन को शानदार तरीके से हराया।

Advertisement

अर्जुन ने मिडिल गेम में बढ़त बनाने के बाद नीमन पर दबाव बनाए रखा और अपने प्रतिद्वंद्वी के किंग को चारों ओर से घेर लिया, जिससे नीमन को 43 चालों के बाद हार माननी पड़ी।

इस टूर्नामेंट में आठ ग्रैंडमास्टर राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं और इसमें 75,00,000 रुपए की इनामी राशि और महत्वपूर्ण फिडे सर्किट प्वाइंट्स दिए जा रहे हैं।

अर्जुन की जीत ने उन्हें स्टैंडिंग में 2 प्वाइंट्स के साथ अकेले दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया, जो जीएम अलीरेजा फिरोजा से आधा प्वाइंट पीछे हैं। पहले दो राउंड जीतने वाले फ्रांसीसी खिलाड़ी को कुछ मुश्किल पलों का सामना करना पड़ा, लेकिन अंततः उन्होंने काले मोहरों के साथ जीएम निहाल सरीन के खिलाफ 53 चालों में मैच ड्रॉ कराया।

इस बीच, इंस्टाग्राम पर 'गूफीजेनचेस' के नाम से मशहूर शतरंज इन्फ्लुएंसर सुथरशुन असोकन ने विश्व चैंपियन डी. गुकेश और जीएम दिमित्री एंड्रेकिन के बीच मैच की पहली चाल चली। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वी के डिफेंस को तोड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन 54 चालों के बाद उन्हें सफेद मोहरों के साथ ड्रॉ पर ही संतोष करना पड़ा, क्योंकि बोर्ड पर दोनों खिलाड़ियों के केवल किंग ही बचे थे।

एम. प्राणेश ने भी जीएम नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ केवल 27 चालों के बाद 'रिपिटिशन' (चालों की पुनरावृत्ति) से अंक साझा किए, क्योंकि यह स्पष्ट हो गया था कि उनके पास जीत हासिल करने का बहुत कम मौका था।

राउंड 3 के परिणाम:

जीएम अर्जुन एरीगैसी (2) ने जीएम हंस नीमन (1) को हराया।

जीएम एम प्राणेश ने जीएम नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव (1.5) के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ खेला।

जीएम डी गुकेश (1) का मुकाबला दिमित्री आंद्रेइकिन (1.5) के साथ ड्रॉ रहा।

जीएम निहाल सरीन (1.5) ने अलीरेजा फिरोजा (2.5) के खिलाफ ड्रॉ खेला।

राउंड 4 की जोड़ियां:

जीएम हंस नीमन बनाम जीएम अलीरेजा फिरोजा।

जीएम दिमित्री आंद्रेइकिन बनाम जीएम निहाल सरीन।

जीएम हंस नीमन बनाम जीएम अलीरेजा फिरोजा।

Also Read: LIVE Cricket Score

जीएम अर्जुन एरिगैसी बनाम जीएम एम प्राणेश।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार