Puneri Paltan Table Tennis: अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) 2024 की दौड़ तेज होने के साथ ही पूर्व चैंपियन चेन्नई लायंस मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने अंतिम लीग चरण के मुकाबले में पुनेरी पलटन टेबल टेनिस से भिड़ेगी।

Advertisement

रविवार को जयपुर पैट्रियट्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में 9-6 की शानदार जीत के बाद, पुनेरी पलटन ने खुद को फिर से मजबूत दावेदार बना लिया है। टीम को अपने अंतिम लीग मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ अपने दमदार प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।

Advertisement

पुनेरी पलटन टेबल टेनिस अपने चार मुकाबलों में से दो जीतकर 28 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। दूसरी ओर, चेन्नई लायंस अपने चार मुकाबलों में 25 अंकों के साथ एक पायदान नीचे है।

इसलिए एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि दोनों पक्षों में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी-अपनी टीमों के पक्ष में पासा पलटने में सक्षम हैं।

पुनेरी पलटन की टीम जहां अंकुर भट्टाचार्य और अहिका मुखर्जी के युवा कंधों पर निर्भर होगी, वहीं चेन्नई लायंस की उम्मीदें दिग्गज अचंत शरत कमल के अनुभव के साथ-साथ जापान के सकुरा मोरी और अनुभवी मौमा दास पर टिकी होंगी, जिन्होंने गत चैंपियन एथलीड गोवा चैलेंजर्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में टूर्नामेंट में प्रभावशाली वापसी की थी।

टीमें:

Advertisement

चेन्नई लायंस: अचंत शरत कमल, सकुरा मोरी (जापान), जूल्स रोलैंड (फ्रांस), पोयमंती बैस्या, मौमा दास, अभिनांध पीबी

टीमें:

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार