CM Suvendu Adhikari: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अर्जेंटीना और स्पेन के बीच रविवार देर रात (भारतीय समये के अनुसार) खेला जाना है। भारत में भी फुटबॉल के महाकुंभ के खिताबी मुकाबले को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दक्षिण कोलकाता सेवाश्रम में रहने वाले 57 बच्चों को एक खास चिट्ठी और खास तोहफे भेजे हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सेक्रेटरी सुभेंद्र मौलिक को एक खास चिट्ठी भेजी, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि फीफा वर्ल्ड कप अनुशासन और सपने देखने की हिम्मत का जश्न मनाता है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया है कि फुटबॉल बच्चों में खुशी और आत्मविश्वास जगाएगा, जिससे उन्हें अपने सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी। चिट्ठी के अलावा, मुख्यमंत्री ने फुटबॉल और हर बच्चे के नाम वाली खास फैन जर्सी भी भेजीं।

अब तक का सबसे बड़ा फीफा वर्ल्ड कप रोमांचक मोड़ पर है। टूर्नामेंट की दो बेहतरीन टीमें मेटलाइफ स्टेडियम में फुटबॉल के सबसे बड़े इवेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगी। कप्तान मेसी फिर से टीम की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने 8 गोल किए हैं और 4 अहम असिस्ट दिए हैं, जिससे अर्जेंटीना बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची है। 39 साल के मेसी शायद फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर अपना आखिरी मैच खेल रहे होंगे। वह अपने करियर का सुखद अंत करना चाहेंगे और अर्जेंटीना को 1962 में ब्राजील के बाद अपना खिताब सफलतापूर्वक बचाने वाली पहली टीम बनाने में मदद करना चाहेंगे।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सेक्रेटरी सुभेंद्र मौलिक को एक खास चिट्ठी भेजी, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि फीफा वर्ल्ड कप अनुशासन और सपने देखने की हिम्मत का जश्न मनाता है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया है कि फुटबॉल बच्चों में खुशी और आत्मविश्वास जगाएगा, जिससे उन्हें अपने सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी। चिट्ठी के अलावा, मुख्यमंत्री ने फुटबॉल और हर बच्चे के नाम वाली खास फैन जर्सी भी भेजीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

जहां मिकेल ओयारजाबल पांच गोल के साथ टीम के टॉप स्कोरर बनकर उभरे हैं, वहीं युवा सनसनी यमल ने विंग्स पर शानदार खेल दिखाया है और कप्तान रोड्री ने मिडफील्ड को संभाला है। एक ओर अर्जेंटीना गत चैंपियन है, तो दूसरी तरफ स्पेन ने आखिरी बार 2010 में वर्ल्ड कप जीता था। वे 16 साल के इंतज़ार को खत्म करना चाहेंगे और फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में दो ट्रॉफी जीतने वाली सातवीं टीम बनना चाहेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार