चाइना ओपन में बुधवार को टॉप स्टार्स लक्ष्य सेन, पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी ने जीत दर्ज करते हुए दूसरे राउंड में जगह बना ली है। लक्ष्य ने एक मुश्किल मुकाबले में जापान के युशी तनाका को 22-20, 15-21, 21-14 से हराया, जबकि सिंधु ने अपनी ही देश की उन्नति हुड्डा को 21-14, 9-21, 21-10 से मात दी।

Advertisement

वहीं, आयुष ने इंडोनेशिया के वर्ल्ड नंबर 11 अल्वी फरहान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की और 21-17, 5-21, 21-17 से जीतकर 'अंतिम 16' में जगह बनाई। तीनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने मैच निर्णायक गेम में जीतकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।

सिंधु ने चीन ओपन के शुरुआती राउंड में हमवतन उन्नति हुड्डा को कड़े मुकाबले में हराया। वहीं, आयुष शेट्टी ने बुधवार को इंडोनेशिया के वर्ल्ड नंबर 11 अल्वी फरहान को हराकर दिन का सबसे बड़ा उलटफेर किया और पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

जापान ओपन में जीत के साथ अपना खिताब का सूखा खत्म करने के कुछ ही दिनों बाद, सिंधु ने 18 वर्षीय हुड्डा को 56 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 9-21, 21-10 से जीत हासिल की। सिंधु का अगला मुकाबला दूसरे राउंड में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त और पूर्व ओलंपिक चैंपियन चेन युफेई से होगा।

आयुष शेट्टी के लिए यह दिन यादगार रहा; उन्होंने पूर्व वर्ल्ड जूनियर चैंपियन अल्वी फरहान को 21-17, 5-21, 21-17 से शिकस्त देकर 'अंतिम 16' में अपनी जगह पक्की की। युवा भारतीय खिलाड़ी के लिए यह जीत एक तरह का बदला लेने जैसी थी, क्योंकि वे 2023 वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में इसी इंडोनेशियाई खिलाड़ी से हार गए थे।

जापान ओपन में जीत के साथ अपना खिताब का सूखा खत्म करने के कुछ ही दिनों बाद, सिंधु ने 18 वर्षीय हुड्डा को 56 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 9-21, 21-10 से जीत हासिल की। सिंधु का अगला मुकाबला दूसरे राउंड में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त और पूर्व ओलंपिक चैंपियन चेन युफेई से होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, डबल्स इवेंट में भारत के लिए दिन निराशाजनक रहा। मिक्स्ड डबल्स जोड़ी रोहन कपूर/रुत्विका शिवानी गड्डे को टॉप सीड यान झे फेंग/डोंग पिंग हुआंग ने सीधे गेम में 21-9, 21-16 से हरा दिया। ध्रुव कपिला/तनीषा क्रास्टो भी चीन के शिन वा गुओ/फांग हुई चेन के हाथों 18-21, 18-21 से हारकर बाहर हो गए। मेंस डबल्स में, एमआर अर्जुन/हरिहरन अमसाकरुणन को चौथी सीड वेई केंग लियांग/चांग वांग ने 21-16, 21-7 से हराया, जिससे इस इवेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार