Club WC: फ्रांसेस्को एस्पोसिटो और एलेसेंड्रो बस्टोनी के गोल की मदद से एफसी इंटरनेशनल मिलान फीफा क्लब विश्व कप 2025 के अंतिम-16 में पहुंच चुकी है। इंटर ने गुरुवार को रिवर प्लेट के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की है। इसी के साथ टीम ग्रुप-ई में शीर्ष पायदान पर पहुंच गई।

Advertisement

इंटर ने 26वें मिनट में अपना पहला मौका बनाया, लेकिन इसे भुनाया नहीं जा सका। उसके पास 32वें मिनट पर गोल करने का एक और अच्छा मौका था, लेकिन टीम यह चांस भी चूक गई।

Advertisement

रिवर के मजबूत डिफेंस ने ब्रेक तक मुकाबले को गोल रहित बनाए रखा। हाफ-टाइम से ठीक पहले, इंटर के फेडेरिको डिमार्को ने नियर पोस्ट पर एक खतरनाक क्रॉस फायर किया, लेकिन सेंटर-बैक पाउलो डियाज ने एस्पोसिटो को गेंद पर कब्जा जमाने से रोकने के लिए लंजिंग क्लीयरेंस किया।

49वें मिनट में रिवर ने इंटर को खतरे में डाल दिया, लेकिन गोल नसीब नहीं हुआ।

इंटर ने इसके बाद दबाव बनाना शुरू किया। इतालवी टीम ने कई मौके बनाए। सबसे शानदार मौका 52वें मिनट में आया, जब डियाज ने हेनरिक मिखितारयान के शॉट को ब्लॉक किया। 55वें मिनट में गोलकीपर फ्रेंको अरमानी ने मार्टिनेज के क्लोज-रेंज प्रयास को नाकाम कर दिया।

65वें मिनट में रिवर की टीम 10 खिलाड़ियों पर सिमट गई थी।

Advertisement

इंटर को पहली सफलता 72वें मिनट पर मिली। सब्सटीट्यूट पेटर सुसिक ने एस्पोसिटो को मौका दिया, जिनके पास बॉक्स में अपने शॉट को दाएं पोस्ट के अंदर डालने के लिए भरपूर मौका था। यहां से टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली।

इसके बाद एलेसेंड्रो बस्टोनी ने 90+3 मिनट में एक शानदार गोल करके इंटर को 2-0 से आगे कर दिया।

इंटर को पहली सफलता 72वें मिनट पर मिली। सब्सटीट्यूट पेटर सुसिक ने एस्पोसिटो को मौका दिया, जिनके पास बॉक्स में अपने शॉट को दाएं पोस्ट के अंदर डालने के लिए भरपूर मौका था। यहां से टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार