अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नई दिल्ली स्थित परिसर में हॉकी कोचों के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हॉकी इंडिया और एनसीएसएसआर (नेशनल सेंटर फॉर स्पोर्ट्स साइंस एंड रिसर्च) द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स साइंस वर्कशॉप का हिस्सा था।

Advertisement

इस सत्र का संचालन भारतीय योगासन राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच श्री विकास पचौरी ने किया। भारतीय सरकार के खेल विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हॉकी के कोचों के योग करने की कई तस्वीरें शेयर कीं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में जगह-जगह पर योगा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता की लोकप्रिय रेड रोड पर हजारों लोगों संग योगाभ्यास किया। पीएम मोदी के साथ-साथ देश के केंद्रीय मंत्रियों, नामी हस्तियों ने भी अलग-अलग स्थानों पर योगाभ्यास किया।

Advertisement

इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य हॉकी कोचों को योग के शारीरिक और मानसिक लाभों से अवगत कराना था, ताकि वे अपने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में योग को भी शामिल कर सकें। खेलों में बढ़ते दबाव और प्रतिस्पर्धा के बीच खिलाड़ियों के लिए मानसिक संतुलन, एकाग्रता और शारीरिक फिटनेस बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में योग एक प्रभावी माध्यम के रूप में उभर रहा है।

इस सत्र का संचालन भारतीय योगासन राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच श्री विकास पचौरी ने किया। भारतीय सरकार के खेल विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हॉकी के कोचों के योग करने की कई तस्वीरें शेयर कीं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में जगह-जगह पर योगा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता की लोकप्रिय रेड रोड पर हजारों लोगों संग योगाभ्यास किया। पीएम मोदी के साथ-साथ देश के केंद्रीय मंत्रियों, नामी हस्तियों ने भी अलग-अलग स्थानों पर योगाभ्यास किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

हॉकी इंडिया और एनसीएसएसआर द्वारा आयोजित यह स्पोर्ट्स साइंस वर्कशॉप कोचों को खेल विज्ञान, फिटनेस, पोषण, मानसिक मजबूती और खिलाड़ियों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच नेशंस कप 2025-26 में हिस्सा ले रही है, जहां टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में चिली को 6-0 से हराया था। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में हिस्सा ले रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार