भारत की महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने बुधवार को एसईसी हॉल-5 में खेले गए 57 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले को अपने नाम किया। इंग्लैंड की एलीस ग्लिन के खिलाफ 4-1 से जीत के साथ जैस्मिन ने सेमीफाइनल में प्रवेश करते हुए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित कर लिया है।
राउंड-1 में जैस्मिन के पक्ष में 5 में से 3 जजों ने फैसला दिया। अगले राउंड में भी ऐसा ही देखने को मिला। ऐसा लगा कि राउंड-2 की समाप्ति तक इंग्लिश मुक्केबाज अपनी काफी ऊर्जा नष्ट कर चुकी थीं, जिसके बाद राउंड-3 में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस राउंड में सभी जजों ने जैस्मिन के पक्ष में 10-10 अंक दिए।
सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ जैस्मिन ने कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग फॉर्मेट के तहत कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है, क्योंकि सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है।
इसी के साथ जैस्मिन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 9वीं भारतीय मुक्केबाज बनीं। जैस्मिन से पहले प्रीति, प्रिया, जादुमनी सिंह, साक्षी, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच, अंकुश और नरेंद्र ने भी अपनी-अपनी वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में स्थान हासिल किया है।
सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ जैस्मिन ने कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग फॉर्मेट के तहत कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है, क्योंकि सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके बाद, बुधवार को महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टरफाइनल में साक्षी ने नॉर्दन आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को 5-0 से मात दी, जिसके बाद अरुंधति चौधरी ने न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को 3-1 से हराया। सचिन सिवाच (पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग) ने बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी को 5-0 से परास्त किया। अंकुश ने पुरुषों के 80 किग्रा क्वार्टरफाइनल में सेशेल्स के जेड माइकोक पर शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बनाई। इसके बाद नरेंद्र ने पुरुषों के 90 किग्रा+ वर्ग के क्वार्टरफाइनल में समोआ के माइकल सेको को 3-2 से शिकस्त दी।