Javelin Throw Final: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए 9वां दिन यादगार रहा। जूडो में भारत ने इतिहास रचते हुए पहली बार दो गोल्ड समेत तीन मेडल अपने नाम किए। वहीं, जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज जीता। वहीं, डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर ने ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता।
हालांकि, एक ही दिन में 2 गोल्ड समेत कुल 6 मेडल जीतने के बावजूद भारत की मेडल टैली में पोजीशन नहीं बदली है। भारत कुल 23 मेडल के साथ 10वें नंबर पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया मेडल टैली में अपनी बादशाहत 9वें दिन भी बरकरार रखने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया के कुल मेडल की संख्या 128 हो चुकी है, जिसमें 55 गोल्ड, 30 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
Javelin Throw Final: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए 9वां दिन यादगार रहा। जूडो में भारत ने इतिहास रचते हुए पहली बार दो गोल्ड समेत तीन मेडल अपने नाम किए। वहीं, जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज जीता। वहीं, डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर ने ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता।
Also Read: LIVE Cricket Score
शुक्रवार को जूडो में अस्मिता डे ने देश को कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। अस्मिता ने 48 किलोग्राम में मेडल को अपने नाम किया। वहीं, हर्ष सिंह ने जूडो में दिन का दूसरा गोल्ड मेडल जीता। वहीं, इसी खेल में यामिनी मौर्य 57 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहीं। जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंकने के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि यशवीर ने 85.41 मीटर का थ्रो फेंककर ब्रॉन्ज मेडल जीता।