स्कॉटलैंड के ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सदन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बधाई दी है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल की शुरुआत से पहले मंगलवार को सिल्वर मेडल जीतने वाले गुलवीर सिंह और हरजिंदर कौर के प्रदर्शन की तारीफ की।
लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में कहा, "23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। मैं सदन की ओर से देश का मान बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों, उनके कोच और टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।" लोकसभा अध्यक्ष द्वारा खिलाड़ियों को बधाई दिए जाने के तुरंत बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सदन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बधाई दी है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल की शुरुआत से पहले मंगलवार को सिल्वर मेडल जीतने वाले गुलवीर सिंह और हरजिंदर कौर के प्रदर्शन की तारीफ की।
Also Read: LIVE Cricket Score
दूसरी ओर, गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने रेस को 27:49.78 सेकंड में पूरा करके दूसरा स्थान हासिल किया। वह इस प्रतियोगिता में भारत के लिए मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। भारत का प्रदर्शन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक शानदार रहा है। भारत इस टूर्नामेंट में कुल 12 मेडल जीत चुका है, जिसमें 2 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। देश को पहला गोल्ड मेडल मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया। मीराबाई ने 48 किलोग्राम वर्ग में कुल 190 किलो का वजन उठाकर गोल्ड जीता। वहीं, पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने एफ57 शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीता है।