पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की रजत पदक विजेता और इंटरनेशनल वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

Advertisement

इस अवसर पर राज्यपाल ने हरजिंदर कौर को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सफलता से न केवल पंजाब, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ी की मेहनत, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति की प्रशंसा की, जिसके दम पर वह इंटरनेशनल मंच पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं।

गौरतलब है कि हरजिंदर कौर ने इससे पहले बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कांस्य पदक अपने नाम किया था। वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी हरजिंदर का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने रजत पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन और प्रतिभा का एक बार फिर परिचय दिया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने हरजिंदर कौर को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सफलता से न केवल पंजाब, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ी की मेहनत, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति की प्रशंसा की, जिसके दम पर वह इंटरनेशनल मंच पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरजिंदर सिंह ने 69 किलोग्राम वर्ग में देश को रजत पदक दिलाया। उन्होंने स्नैच राउंड में 101 किलो का भार उठाया, जबकि क्लीन एंड जर्क राउंड में हरजिंदर ने तीसरे प्रयास में 126 किलो का भार उठाकर रजत पदक को अपने नाम किया। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। उन्होंने कुल 227 किलो का वजन उठाने के साथ ही भारत की झोली में रजत पदक डाला। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। शूटिंग, रेसलिंग, बैडमिंटन और हॉकी जैसे खेल की गैरमौजूदगी के बावजूद भारत ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपने नाम किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार