डेनिश गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दिन 2-ओवर-पार 74 के राउंड के बाद भारत के शुभंकर शर्मा का 'कट' से बाहर होना लगभग तय हो गया है।

Advertisement

युवराज संधू को भी पहले दिन संघर्ष करना पड़ा। उनके इवन-पार 72 के स्कोर में तीन बर्डी, एक आखिरी डबल बोगी और शुरुआत में एक बोगी शामिल थी। वह टी-75 स्थान पर रहे। शुभंकर ने छह बोगी के मुकाबले चार बर्डी बनाईं। इस सीजन में उनका संघर्ष जारी रहा।

फ्रांस के फेलिक्स मोरी ने अपने डीपी वर्ल्ड टूर करियर के सबसे कम स्कोर वाले राउंड की बराबरी की और कोर्स रिकॉर्ड बनाते हुए डेनिश गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दिन बढ़त हासिल की।

फ्रांस के इस खिलाड़ी ने 'ग्रेट नॉर्दर्न' में 65 का 7-अंडर-पार राउंड खेला और घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी लुकास ब्जेरेगार्ड और साउथ अफ्रीका के ब्रैंडन स्टोन से एक शॉट आगे निकल गए। होटलप्लानर टूर से आए खिलाड़ी ने इस सीजन में अब तक 16 में से 12 बार 'कट' मिस किया है, लेकिन पिछले पांच में से तीन बार कट में जगह बनाने के बाद डेनमार्क में पहले राउंड का उनका प्रदर्शन यह दिखाता है कि वह डीपी वर्ल्ड टूर के माहौल में खुद को ढाल रहे हैं।

इटली की जोड़ी फिलिपो सेली और फ्रांसेस्को लापोर्टा, चीन के वेनयी डिंग, फिनलैंड के ओलिवर लिंडेल और जर्मनी के फ्रेडी शॉट के साथ 5-अंडर-पार स्कोर पर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

फ्रांस के इस खिलाड़ी ने 'ग्रेट नॉर्दर्न' में 65 का 7-अंडर-पार राउंड खेला और घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी लुकास ब्जेरेगार्ड और साउथ अफ्रीका के ब्रैंडन स्टोन से एक शॉट आगे निकल गए। होटलप्लानर टूर से आए खिलाड़ी ने इस सीजन में अब तक 16 में से 12 बार 'कट' मिस किया है, लेकिन पिछले पांच में से तीन बार कट में जगह बनाने के बाद डेनमार्क में पहले राउंड का उनका प्रदर्शन यह दिखाता है कि वह डीपी वर्ल्ड टूर के माहौल में खुद को ढाल रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली गोल्फ क्लब में 15 से 18 अक्टूबर तक होने वाले इस बहुप्रतीक्षित चार मिलियन डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में कई डीपी वर्ल्ड टूर और अंतरराष्ट्रीय विजेता हिस्सा लेंगे, जिनमें मौजूदा चैंपियन टॉमी फ्लीटवुड, करियर ग्रैंड स्लैम विजेता रोरी मैकल्रॉय और हाल ही में ओपन चैंपियन बने रयान फॉक्स शामिल हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार