महित संधू का डेफलिंपिक्स 2025 में शानदार प्रदर्शन जारी है। संधू ने 50 मीटर प्रोन इवेंट में सिल्वर जीता। टोक्यो में चल रहे डेफलिंपिक्स 2025 में निशानेबाजी में उनका तीसरा पदक है।

Advertisement

संधू ने फाइनल तक के अपने सफर में क्वालिफिकेशन में वर्ल्ड डेफ रिकॉर्ड भी तोड़ा। फाइनल में 246.1 का स्कोर करके उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। महित को फाइनल में एलिस्का स्वोबोडोवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। स्वोबोडोवा ने 247.2 के स्कोर के साथ गोल्ड जीता। हंगरी की मीरा जुजाना बियातोव्स्की ने 225.0 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Advertisement

दूसरी भारतीय शूटर नताशा जोशी शूट-ऑफ के बाद आठवें स्थान पर रहीं।

फाइनल में, महित 14 शॉट पूरे करने के बाद चौथे स्थान पर थीं। अगले दो शॉट्स की सीरीज के बाद वह ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहीं, उन्होंने यूक्रेन की वायलेटा लाइकोवा को हराया और 20 शॉट्स पूरे होने तक उसी पोजीशन पर रहीं। इसके बाद माहित ने अगली सीरीज में 9.8 और 10.2 का स्कोर किया, लेकिन हंगेरियन शूटर के 9.4 और 9.8 के स्कोर ने पक्का कर दिया कि भारतीय सिल्वर पोजीशन पर पहुंच गईं। माहित ने फिर 10.0 और 10.7 के स्कोर के साथ फाइनल खत्म किया। चेक निशानेबाज स्वोबोडोवा ने अपने आखिरी दो शॉट 10 सेकंड में मारकर गोल्ड पर कब्जा जमाया।

दूसरी भारतीय शूटर नताशा जोशी शूट-ऑफ के बाद आठवें स्थान पर रहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने टोक्यो में शूटिंग में अपने मेडल की संख्या 12 कर ली है। माहित ने तीन मेडल जीते हैं। 50 मीटर प्रोन इवेंट में सिल्वर जीतने से पहले उन्होंने 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड और 10 मीटर इंडिविजुअल इवेंट में सिल्वर जीता था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार