गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने रविवार को विंबलडन चैंपियनशिप में पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अब उनका मुकाबला अमेरिका के टॉमी पॉल से होगा।

Advertisement

कार्लोस अल्काराज ने सेंटर कोर्ट पर उगो हम्बर्ट पर 6-3, 6-4, 1-6, 7-5 से आसान जीत दर्ज की। यह नौवीं बार है जब अल्काराज किसी बड़े टूर्नामेंट के अंतिम आठ दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।

Advertisement

21 वर्षीय अल्काराज ने शुरुआती दो सेट 6-3, 6-4 से जीते, लेकिन तीसरे सेट में वो संघर्ष करते नजर आए, उगो हम्बर्ट ने शानदार कमबैक करते हुए तीसरा सेट 6-1 से जीता।

जानकारी के अनुसार, चौथे सेट में अल्काराज और 26 वर्षीय हम्बर्ट दोनों ने उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन स्पेन के तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने शानदार कमबैक करते हुए 7-5 से जीत हासिल की।

21 वर्षीय अल्काराज ने शुरुआती दो सेट 6-3, 6-4 से जीते, लेकिन तीसरे सेट में वो संघर्ष करते नजर आए, उगो हम्बर्ट ने शानदार कमबैक करते हुए तीसरा सेट 6-1 से जीता।

अल्काराज का सामना अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अमेरिका के टॉमी पॉल से होगा जिन्होंने पुरुष सिंगल्स वर्ग के एक अन्य मुकाबले में स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता ऑगुट को हराया। पॉल पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार