डेब्यूटेंट देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान ने शुक्रवार को यहां एचपीसीए स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन चाय तक भारत को 376/3 रन की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

Advertisement

देवदत्त पडिक्कल (77 गेंदों पर नाबाद 44) और सरफराज (59 गेंदों पर नाबाद 56) ने चौथे विकेट के लिए 131 गेंदों पर 97 रनों की साझेदारी की, जिससे कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के आउट होने के बाद भारत की बढ़त 158 रनों तक पहुंच गई।

Advertisement

रोहित और गिल दोनों ने सुबह के सत्र में शतक जड़े जिससे भारत ने अंतिम टेस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

एक चुनौतीपूर्ण सुबह के बाद इंग्लैंड ने आखिरकार सफलता हासिल की और वह कप्तान बेन स्टोक्स थे, जिन्होंने रोहित को बोल्ड कर अपनी टीम की मैच में वापसी कराई।

घुटने की लगातार समस्या के कारण जून में लॉर्ड्स टेस्ट के बाद से स्टोक्स ने गेंदबाजी करने से परहेज किया था। इस दौरान पिछले साल उनकी सर्जरी भी हुई।

रोहित शर्मा 162 गेंदों में 3 छक्के और 13 चौके लगाकर 103 रन बनाकर आउट हुए। वहीं गिल 150 गेंदों का सामना करते हुए 5 छक्के और 12 चौके लगाकर 110 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने पहली पारी में 158 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार