रांची की सड़कों पर अगर आपको सेना के पराक्रम की झलक दिखाती कोई एसयूवी गरजती नजर आ जाए, तो समझ लीजिए, यह ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी की पसंदीदा हमर एच-टू है।

Advertisement

अमेरिकी ऑटोमोबाइल ब्रांड जनरल मोटर्स की इस दमदार एसयूवी को धोनी ने वर्ष 2009 में खरीदा था। 15 साल बाद अब उन्होंने इसे नया लुक देकर सेना के रंग में रंग दिया है। नई लुक वाली इस हमर के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। धोनी की हमर पर अब फाइटर हेलीकॉप्टर, टैंकर, प्लेन और मोर्चे पर अलर्ट खड़े भारतीय जवानों की पेंटिंग नजर आती है। इसे रांची स्थित एक कार डिटेलिंग स्टूडियो ने तैयार किया है।

Advertisement

स्टूडियो के फाउंडर अच्युत किशोर ने बताया कि धोनी ने इस हमर को सेना की थीम पर डिजाइन करने का टास्क दिया था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर गाड़ी को नया अंदाज दिया गया है।

धोनी का सेना से जुड़ाव हमेशा खास रहा है। 2011 में उन्हें टेरेटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई थी। उन्होंने पैरा फोर्सेस और पैराशूट जंपिंग का प्रशिक्षण भी लिया है। धोनी अक्सर जवानों के बीच जाकर समय बिताते हैं और उनका हौसला बढ़ाते रहते हैं। 2019 वर्ल्ड कप के दौरान भी उन्होंने विकेटकीपिंग ग्लव्स पर ‘बलिदान बैज’ लगाकर मैदान पर सेना के पराक्रम के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया था।

स्टूडियो के फाउंडर अच्युत किशोर ने बताया कि धोनी ने इस हमर को सेना की थीम पर डिजाइन करने का टास्क दिया था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर गाड़ी को नया अंदाज दिया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि धोनी सिट्रोन के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। कंपनी ने अप्रैल में ही अपने डार्क एडिशन लाइनअप को लॉन्च किया है और धोनी को इसके ब्लैक एडिशन में ड्राइव करते हुए देखा गया। माना जा रहा है कि यह धोनी की कार कलेक्शन में शामिल उनकी सबसे नई गाड़ी है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार