Diamond League: पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा एक बार फिर भारत के लिए पदक के सबसे प्रबल दावेदार हैं। टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2023 में भी गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा वह डायमंड लीग 2022 में भी गोल्ड जीत चुके हैं। उन्होंने 2022 के एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। क्या नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में अपने खिताब को डिफेंड कर पाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

Advertisement

ओलंपिक के इतिहास में चेक गणराज्य के महान भाला फेंक खिलाड़ी जान जेलेजनी ने लगातार तीन बार गोल्ड जीतकर सबसे ज्यादा बार अपने खिताब का डिफेंड किया है। वह ओलंपिक के साथ-साथ वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भी अपने खिताब को डिफेंड कर रिकॉर्ड बना चुके हैं। जान जेलेजनी को भाला फेंक प्रतियोगिता का डॉन ब्रैडमैन कहा जा सकता है, जिनके रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत मुश्किल है।

Advertisement

हालांकि, नीरज अगर अपने खिताब की रक्षा करने में कामयाब रहते हैं, तो वह जान जेलेजनी के रिकॉर्ड के थोड़ा करीब जरूर आ सकते हैं। नीरज से पहले नॉर्वे के एंड्रियास थॉर्किल्डसेन ने 2004 और 2008 में अपने खिताब को डिफेंड किया था। इससे पहले ऐसा प्रदर्शन 1908 और 1912 में एरिक लेमिंग और 1920 व 1924 में फिनलैंड के जॉनी मायरा ने किया था। तब 1924 का ओलंपिक भी पेरिस में ही हुआ था।

ओलंपिक के इतिहास में चेक गणराज्य के महान भाला फेंक खिलाड़ी जान जेलेजनी ने लगातार तीन बार गोल्ड जीतकर सबसे ज्यादा बार अपने खिताब का डिफेंड किया है। वह ओलंपिक के साथ-साथ वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भी अपने खिताब को डिफेंड कर रिकॉर्ड बना चुके हैं। जान जेलेजनी को भाला फेंक प्रतियोगिता का डॉन ब्रैडमैन कहा जा सकता है, जिनके रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत मुश्किल है।

नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाले केवल दूसरे एथलीट बने थे। इससे पहले अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता था। यह मेडल निशानेबाजी में आया था। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार कांस्य पदक के साथ कुल सात मेडल जीते थे। भारत ने पेरिस ओलंपिक में 117 खिलाड़ियों का दल भेजा है, जिसमें एथलेटिक्स में सर्वाधिक 29 खिलाड़ी हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार