उरुग्वे फुटबॉल टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी डिएगो फोरलान जल्द ही राष्ट्रीय टीम के नए अंतरिम कोच बन सकते हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उरुग्वे फुटबॉल एसोसिएशन (एयूएफ) और फोरलान के बीच इस जिम्मेदारी को लेकर बातचीत चल रही है।

Advertisement

फोरलान और एयूएफ के बीच सहमति बन जाती है, तो वह इस साल सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में होने वाले छह अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैचों में टीम का मार्गदर्शन करेंगे। इसके साथ ही उन्हें उरुग्वे की अंडर-20 टीम की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। एयूएफ के अध्यक्ष इग्नासियो अलोंसो ने बताया कि बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि फोरलान इस जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन कुछ मुद्दों पर अभी चर्चा बाकी है। उन्होंने यह भी साफ किया कि उरुग्वे फुटबॉल संघ साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रीय टीम के लिए स्थायी मुख्य कोच नियुक्त करेगा।

Advertisement

डिएगो फोरलान उरुग्वे के सबसे सफल और लोकप्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। अपने शानदार करियर में उन्होंने इंग्लैंड के मैनचेस्टर यूनाइटेड, स्पेन के विल्लारियल और एटलेटिको मैड्रिड, तथा इटली के इंटर मिलान जैसे बड़े क्लबों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने उरुग्वे की राष्ट्रीय टीम के लिए 112 मैच खेले और कुल 36 गोल दागे।

फोरलान का सबसे यादगार प्रदर्शन 2010 फीफा वर्ल्ड कप में रहा था। उस टूर्नामेंट में उन्होंने पांच गोल किए और अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार खेल के लिए उन्हें टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का 'गोल्डन बॉल' पुरस्कार भी मिला था। 47 वर्षीय फोरलान के पास कोचिंग का भी अनुभव है। वह पहले उरुग्वे के क्लब पेनारोल और एटेनास के मुख्य कोच रह चुके हैं। हालांकि, राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी संभालना उनके लिए अब तक का सबसे बड़ा चैलेंज होगा।

डिएगो फोरलान उरुग्वे के सबसे सफल और लोकप्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। अपने शानदार करियर में उन्होंने इंग्लैंड के मैनचेस्टर यूनाइटेड, स्पेन के विल्लारियल और एटलेटिको मैड्रिड, तथा इटली के इंटर मिलान जैसे बड़े क्लबों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने उरुग्वे की राष्ट्रीय टीम के लिए 112 मैच खेले और कुल 36 गोल दागे।

Also Read: LIVE Cricket Score

मार्सेलो बिएल्सा ने मई 2023 में टीम की कमान संभाली थी। उनके कार्यकाल में उरुग्वे ने 16 मैच जीते, 12 ड्रॉ खेले और आठ मुकाबले गंवाए। इस्तीफे के बाद बिएल्सा ने कहा कि उन्हें इस तरह विदा होने का दुख है। उन्होंने माना कि टीम के पास अच्छे खिलाड़ी और पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करा सके और इसकी पूरी जिम्मेदारी वह खुद लेते हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार