केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बुधवार को 13 से 21 सितंबर तक चीन के बेइदाईहे में आयोजित 73वीं इनलाइन स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में भारत के पदक विजेता दल को सम्मानित किया।
भारतीय स्केटिंग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम ने पांच पदक जीते थे, जिसमें 3 स्वर्ण और 2 कांस्य थे। भारत ने 40 से अधिक देशों के बीच पांचवां स्थान हासिल किया था।
भारत के लिए चैंपिनशिप ऐतिहासिक रही थी। स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप में भारत ने सीनियर वर्ग में पहला पदक जीता था। जूनियर वर्ग में पहला स्वर्ण पदक जीता था।
एथलीटों को सम्मानित करते हुए डॉ. मंडाविया ने कहा, "विश्व चैंपियनशिप में ये ऐतिहासिक पदक दर्शाता है कि हमारे युवा नई ऊंचाइयां छू रहे हैं, चाहे वह मुख्यधारा के खेल हों या उभरते हुए खेल। मैं इस उल्लेखनीय प्रदर्शन से भारत को गौरवान्वित करने के लिए हमारे एथलीटों, प्रशिक्षकों, सहयोगी कर्मचारियों और भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ को तहे दिल से बधाई देता हूं।"
भारत के लिए चैंपिनशिप ऐतिहासिक रही थी। स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप में भारत ने सीनियर वर्ग में पहला पदक जीता था। जूनियर वर्ग में पहला स्वर्ण पदक जीता था।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय दल में 20 एथलीट (4 वरिष्ठ पुरुष, 4 वरिष्ठ महिला, 5 जूनियर पुरुष, 7 जूनियर महिला) शामिल थे, जिन्होंने चैंपियनशिप में भाग लिया, जिसमें 40 से अधिक देशों की भागीदारी के साथ सीनियर और जूनियर श्रेणियों में 42 स्पर्धाएं हुईं।