ईस्ट बंगाल एफसी ने पहली सैफ महिला क्लब चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इस टीम ने शनिवार को काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में आयोजित फाइनल में नेपाल एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्सेज) को 3-0 से मात दी।

Advertisement

इंडियन विमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) की चैंपियन टीम ने एक अजेय सीजन खत्म किया, जिसमें एक भी गोल नहीं खाया।

Advertisement

युगांडा की स्ट्राइकर फजिला इक्वापुट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल दागे। उन्होंने फाइनल मुकाबले के 21वें और 46वें मिनट में गोल किए। इसी के साथ टूर्नामेंट में उनके गोलों की संख्या 9 हो गई है।

उनके अलावा, सिल्की देवी हेमम ने मैच के 35वें मिनट में गोल किया। इन तीन गोल के साथ ईस्ट बंगाल ने फाइनल मैच को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया। यहां से नेपाल एपीएफ की टीम मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी।

दोनों टीमों ने सावधानी से शुरुआत की, लेकिन कुछ देर बाद ईस्ट बंगाल ने मजबूती दिखाते हुए मैच पर नियंत्रण कर लिया। फजिला इक्वापुट ने 21वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया, इसके बाद हाफटाइम से ठीक पहले सिल्की देवी (35वें मिनट) ने ईस्ट बंगाल के लिए एक गोल किया, जिससे टीम के पास ब्रेक तक 2-0 की शानदार बढ़त हो गई।

उनके अलावा, सिल्की देवी हेमम ने मैच के 35वें मिनट में गोल किया। इन तीन गोल के साथ ईस्ट बंगाल ने फाइनल मैच को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया। यहां से नेपाल एपीएफ की टीम मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

एंथोनी एंड्रयूज की कोचिंग में भारतीय टीम ग्रुप में पहले स्थान पर रहने के बाद फाइनल में पहुंची थी। ईस्ट बंगाल ने ग्रुप स्टेज की शुरुआत शानदार तरीके से की। इस टीम ने भूटान की ट्रांसपोर्ट यूनाइटेड को 4-0 से शिकस्त दी। अगले मैच में ईस्ट बंगाल ने पाकिस्तान की डिफेंडिंग चैंपियन कराची सिटी पर 2-0 से जीत हासिल की। ​​ईस्ट बंगाल ने बांग्लादेश की नसरीन को 7-0 से मात दी, जिसमें फजिला इक्वापुट ने एक ही मैच में 5 दागे थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार