Dharmendra Pradhan: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को भोपाल दौरे के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की और शिक्षा, युवा विकास व शासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

Advertisement

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सरकारी आवास पर उनका स्वागत किया। दोनों भाजपा नेताओं ने शासन और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।

Advertisement

इससे पहले, नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री बने रहने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत धर्मेंद्र प्रधान ने सूरजनगर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

इस पहल को जन-भागीदारी की भावना का प्रतीक बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों से सफाई को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने और एक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत के विजन में योगदान देने का आग्रह किया।

धर्मेंद्र प्रधान ने मध्य प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के साथ शूटिंग अकादमी का दौरा किया और खिलाड़ियों से बातचीत की। सभा को संबोधित करते हुए उन्हों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से कौशल विकास और खेलों पर दिए जा रहे जोर का जिक्र किया।

इस पहल को जन-भागीदारी की भावना का प्रतीक बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों से सफाई को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने और एक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत के विजन में योगदान देने का आग्रह किया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

धर्मेंद्र प्रधान ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी को राष्ट्रीय आकांक्षा बताया और 2047 तक प्रधानमंत्री मोदी के "विकसित भारत" के विजन को साकार करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान उन्होंने कहा, "जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तो उसे एक विकसित राष्ट्र और वैश्विक शक्ति के रूप में उभरना चाहिए।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार