फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने शुरुआती मुकाबले से पहले इंग्लैंड फुटबॉल टीम की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम के कुछ ट्रेनिंग उपकरण कैंसस सिटी पहुंचने के दौरान चोरी हो गए हैं। इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान फ्लोरिडा स्थित प्री-टूर्नामेंट ट्रेनिंग कैंप से कैंसस सिटी के स्वोप सॉकर विलेज भेजा जा रहा था। इसी दौरान सामान ले जा रही गाड़ी से कुछ उपकरण गायब हो गए। इंग्लैंड की टीम शनिवार को कैंसस सिटी पहुंचने वाली थी और वहां अभ्यास शुरू करने की तैयारी कर रही थी।

Advertisement

स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की है कि इस मामले को चोरी के रूप में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने एक बयान में बताया, "हम टीम की एक गाड़ी से उपकरण की संभावित चोरी की जांच कर रहे हैं, जो शुक्रवार शाम कैंसस सिटी पहुंची थी और उसमें से कुछ सामान गायब थे। जांच जारी है। आगे की जांच तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।"

बताया जा रहा है कि इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान फ्लोरिडा स्थित प्री-टूर्नामेंट ट्रेनिंग कैंप से कैंसस सिटी के स्वोप सॉकर विलेज भेजा जा रहा था। इसी दौरान सामान ले जा रही गाड़ी से कुछ उपकरण गायब हो गए। इंग्लैंड की टीम शनिवार को कैंसस सिटी पहुंचने वाली थी और वहां अभ्यास शुरू करने की तैयारी कर रही थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड के मैनेजर थॉमस ट्यूशेल और उनकी टीम शनिवार को कैंसस सिटी पहुंचेगी। ट्रेनिंग का सामान पहले ही भेज दिया गया था ताकि खिलाड़ियों के पहुंचने तक सभी तैयारियां पूरी हो सकें। इंग्लैंड को इस वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इंग्लैंड के पास 2018 विश्व कप सेमीफाइनल में क्रोएशिया से मिली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार