Group Stage: फ़्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे नाक की चोट के कारण यूरो कप के शेष ग्रुप चरण के मैच नहीं खेल पाएंगे। एमबाप्पे को यह चोट ऑस्ट्रिया के खिलाफ सोमवार रात उनके मैच के दौरान लगी थी जिसे फ़्रांस ने 1-0 से जीता था।

Advertisement

एमबाप्पे को यह चोट ऑस्ट्रिया के डिफेंडर केविन डोन्सा से टकराने से लगी थी जिसके बाद उन्हें बाहर जाना पड़ा था। द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार एमबाप्पे ग्रुप चरण के शेष दो मैच नहीं खेल पाएंगे और नॉकऑउट चरण में टीम के मैच के लिए उपलब्ध होंगे।

Advertisement

फ्रेंच फुटबाल महासंघ ने एक बयान में पुष्टि की है कि स्ट्राइकर की नाक टूट गयी है और वह राष्ट्रीय टीम बेस कैंप में लौटेंगे। फिलहाल उनकी सर्जरी की जरूरत नहीं है।

बयान में कहा गया,“इस सोमवार को डसेलडोर्फ में आयोजित ऑस्ट्रिया-फ्रांस मैच के दूसरे हाफ के दौरान किलियन एमबाप्पे की नाक टूट गई। फ़्रांस के कप्तान का इलाज सबसे पहले मेडिकल स्टाफ और डॉ. फ़्रैंक ले गाल ने किया, जिन्होंने उनकी नाक में फ्रैक्चर का पता लगाया।

एमबाप्पे को अगले कुछ दिनों में इलाज मिलेगा, लेकिन तत्काल भविष्य में उनकी सर्जरी नहीं होगी। उनके लिए एक मुखौटा बनाया जाएगा ताकि फ्रांसीसी राष्ट्रीय टीम का नंबर 10 उपचार के लिए समर्पित अवधि के बाद प्रतियोगिता में वापसी के लिए तैयारी कर सके।''

फ़्रांस को अपने अगले गेम में शनिवार, 22 जून को टेबल टॉपर्स नीदरलैंड्स के खिलाफ एक बड़ा मैच खेलना है। महत्वपूर्ण मैच के लिए एमबाप्पे की उपलब्धता गंभीर संदेह में है और अंतिम ग्रुप ई मैच में पोलैंड के खिलाफ खेलने की उनकी संभावनाओं को निर्धारित करने के लिए अगले सप्ताह उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जाएगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार